Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
महाराष्ट्र में इन दिनों स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा सुर्खियों में हैं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने को लेकर कुणाल कामरा के द हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई। इस बीच शिवसेना नेता राहुल कनाल ने एक्स पर पोस्ट कर सनखनीखेज दावा किया कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि कॉमेडियन कुणाल कामरा को सरकार विरोधी सामग्री को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादी फंडिंग मिलती है।
शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राहुल कनाल ने कुणाल कामरा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ बोलो, हमारी अर्थव्यवस्था के बारे में बात करो, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होना किसी को भी पच नहीं रहा है, इसलिए कुणाल कामरा जैसे कठपुतलियों को लाओ और उसे आतंकवादी फंडिंग से फंड करो, उसका समर्थन करो और इसे सुचारू रूप से चलाओ, हमारे देश और राज्य की अखंडता और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाओ।
Speak against Our Honourable Prime Minister , Honourable Home Minister , Hon Finance Minister , Chief Ministers , Deputy Chief Ministers , talk I’ll about our economy… being the 5 Th largest economy in the world is not digested by one and all.. so get such puppets like Kunal… pic.twitter.com/8554HSieh2
— Rahool N Kanal (@RahoolNKanal) March 27, 2025
उन्होंने आतंकी फंडिंग को लेकर कहा कि खार पुलिस स्टेशन में सुबह 11 बजे सबूत शेयर करूंगा, जहां मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद टीम के साथ इसे साझा करने के लिए YouTube कार्यालय का भी दौरा करूंगा और उनसे उसका चैनल बंद करने के लिए कहूंगा।
शिवसेना नेता ने मुंबई पुलिस से अपील की कि कुणाल कामरा के यूट्यूब चैनल को बंद कर दिया जाना चाहिए, किसी भी वित्तीय लेनदेन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हमारे पीएम और अन्य के खिलाफ कई वीडियो के बाद प्राप्त भुगतानों के 300 से अधिक स्क्रीन शॉट साझा करूंगा। ऐसे खातों की जांच बहुत महत्वपूर्ण है और आप कनाडाई खातों एवं खालिस्तान के पैसे को आते हुए देख सकते हैं।
राहुल कनाल ने आगे कहा कि 12 बजे खार पुलिस स्टेशन पर मिलते हैं। मुंबई पुलिस से अनुरोध करते हैं, ये जानकारी जांचें और कार्रवाई करें। यूट्यूब को भी लेटर दिया जाएगा। 24 घंटे में एक्शन यूट्यूब को लेने को। जय हिन्द, जय महाराष्ट्र।
यह भी पढे़ं : पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कुणाल कामरा, वकील के जरिए भेजा ये मैसेज
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।