Mumbai News: महाराष्ट्र के एक बीजेपी विधायक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महाराष्ट्र की एक मशहूर फीमेल डांसर नजर आ रही हैं, जिनके साथ विधायक ठुमके लगा रहे हैं। दरअसल ये वीडियो यवतमाल के आरनी विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. संदीप धुर्वे का बताया जा रहा है। जो अपने ही विधानसभा क्षेत्र के एक गाव में मशहूर डांसर गौतमी पाटील के साथ मंच पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। विधायक लोगों से कहते नजर आ रहे हैं कि मेरा वीडियो बनाकर वायरल करो। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दही हांडी के प्रोग्राम का है। जिसे मंगलवार को बीजेपी के विधानसभा प्रमुख ने आयोजित किया था।
यह भी पढ़ें:‘रशियन लड़की मिलेगी, कमरा नंबर 105 में आओ’…होटल बुलाया फिर अफसर का अश्लील वीडियो बनाया
बिहार में सामने आ चुका है ऐसा मामला
इससे कुछ साल पहले बिहार का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें भागलपुर जिले की गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक गोपाल मंडल डांस करते दिखे थे। ये बाहुबली विधायक अक्सर अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहे थे। वे नवगछिया में एक जागरण में शामिल होने आए थे। यहां महिला डांसर स्टेज पर भोजपुरी गाने पर प्रस्तुति दे रही थी। जिसके बाद जेडीयू विधायक उत्साहित होकर उसके साथ ठुमके लगाने लगे। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। मामले में बाद में एक नेता ने सफाई दी थी। जिसमें कहा था कि विधायक जागरण में भक्ति गीत सुनकर लोगों को भक्ति के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए डांस करने लगे थे। इसमें कोई खराबी नहीं है।
यह भी पढ़ें:नाबालिग भांजी के प्यार में पागल था मामा, नवंबर में थी शादी; बात न बनती देख दोनों ने उठाया ये खौफनाक कदम
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
7 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
9 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines