हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pune Bus Accident: 40 यात्रियों से भरी बस पलटने से 5 की मौत, हादसे की तस्वीरें

Maharashtra Pune Bus Accident: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुणे के तम्हानी घाट पर एक बस अचानक से बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Maharashtra Pune Bus Accident: महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी बस अचानक से पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा पुणे के तम्हानी घाट के पास हुआ है। खतरनाक मोड़ पर बस अचानक से खड्डे में गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तस्वीरें भी चौंकाने वाली हैं।

बस में 40 यात्री थे सवार

खबरों की मानें तो यह हादसा आज यानी शुक्रवार की सुबह 8 बजे का है। बस चाकन से महाड जा रही थी। बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे। सभी किसी शादी में शिरकत करने जा रहे थे। तभी बस का कंट्रोल हो गया और बस एक तरफ झुक गई।

यह भी पढ़ें- Mumbai Boat Accident: मुंबई में कैसे पलटी नाव? Indian Navy ने बताई हादसे की ये वजह

विज्ञापन

तम्हानी घाट पर हुआ हादसा

सूत्रों के अनुसार पुणे की तम्हानी घाट के पास एक खतरनाक मोड़ है। इसी मोड़ पर एक खड्डा है। मोड़ पर पहुंचते ही बस खड्डे में गिरी और बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 यात्रियों की जान चली गई। वहीं 13-14 लोग बुरी तरह से घायल हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों को जल्द ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘इतना भयानक हादसा, मंजर देख कलेजा फट गया’; Mumbai Boat Accident की आंखोंदेखी और आपबीती

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola