जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के अंतिम दर्शन को जा रहे थे 6 लोग, रास्ते में 3 की हो गई मौत

महाराष्ट्र के गोंदिया में आमगांव-सालेकसा के बीच एक नहर में फोर व्हीलर गिर जाने से 3 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग जैन धर्म के आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में छह लोग मौजूद थे। इनमें से तीन सुरक्षित हैं।

maharashtra news three dies jain muni acharya vidyasagar funeral

जैन मुनि का दर्शन करने जा रहे तीन लोगों की मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया  से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आमगांव-सालेकसा के बीच एक नहर में फोर व्हीलर गिर जाने से 3 लोगों की मौत हो गई। सभी जैन धर्म के आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है गाड़ी में छह लोग मौजूद थे। इनमें से तीन लोग सुरक्षित हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

पानी में डूबकर तीन लोगों की मौत

बता दें कि आज जैन धर्म के दिगंबर विद्यासागर महाराज ने समाधि ले ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1:00 बजे होना था, जिस वजह से पूरे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से उनको मानने वाले श्रद्धालु डोंगरगड की ओर बड़ी संख्या में जा रहे थे। इसी बीच, रीवा-सतना से आ रही एक अर्टिगा कार गोंदिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके चलते पानी में डूबकर तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया शोक

बता दें कि जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज 77 साल की उम्र में 18 फरवरी को छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ में समाधि ले ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके समाधि लेने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजनांदगांव के प्रसिद्ध तीर्थस्थल डोंगरगढ़ गए थे, जहां उन्होंने विद्यासागर महाराज से मुलाकात की थी।

विज्ञापन

10 अक्टूबर 1946 को हुआ जन्म

विज्ञापन

आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक के बेलगाम जिले में हुआ था। वे 1968 में दिगंबर साधु बन गए थे। उन्हें 1972 में आचार्य की उपाधि दी गई। वे चीनी, दूध, घी, तेल, आलू और प्याज आदि का सेवन नहीं करते थे। उन्होंने 2016 में मध्य प्रदेश विधानसभा में अपना प्रवचन भी दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ