कौन हैं 'सीता' और 'अकबर', दोनों बेजुबान, जिनके साथ रहने पर छिड़ा विवाद, हाईकोर्ट में भी याचिका दायर

Siliguri Forest Lions Names Controversy: देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि हिंदू मुस्लिम नाम रखने पर विवाद हुआ है। यही नहीं मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंच गया है। मामले की जांच की आंच राज्य सरकार तक भी पहुंच सकती है, क्योंकि इस मामले में सीधा सरकार को हाईकोर्ट में जवाब देना पड़ सकता है। अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है।

High Court Judgement

हाईकोर्ट में हिंदू मुस्लिम नाम रखने के खिलाफ याचिका दायर की गई है।

Siliguri Forest Lions Names Controversy: पति-पत्नी के बीच झगड़े, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, मारपीट, भ्रष्टाचार जैसे कई मामले हाईकोर्ट के दरवाजे तक पहुंचते देखे होंगे, लेकिन कभी नामों को लेकर हुआ विवाद हाईकोर्ट में पहुंचा हो, सुना है। नहीं तो अब सुनिए, अकबर और सीता नाम रखने पर खूब विवाद हो रहा है और विरोध करने वालों ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर दी है। याचिका 16 फरवरी को जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की पीठ के सामने दायर की गई, जिस पर सुनवाई 20 फरवरी को होगी। याचिका में मांग की गई है कि नामों को बदला जाए। मामला 2 बेजुबानों से जुड़ा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कहां का और क्या है मामला?

दरअसल, मामला पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का है। जिनके नामों पर विवाद हो रहा है, वे शेर-शेरनी हैं। शेर का नाम अकबर है और शेरनी का नाम सीता है। दोनों को हाल ही में त्रिपुरा के सेपाहिजला जूलॉजिकल पार्क से लाया और सिलिगुड़ी के जंगल में रखा गया है, लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने इनके नामों पर आपत्ति जताई है। हिंदू और मुस्लिम नाम वाले शेर-शेरनी साथ-साथ कैसे रह सकते हैं? यह सवाल उठाते हुए विश्व हिंदू परिषद बवाल कर रही है। VHP सदस्यों का कहना है कि ‘अकबर’ की मादा का नाम ‘सीता’ रखना हिंदू धर्म का अपमान करने जैसा है। इसलिए नाम बदलने की मांग की जाती है।

विज्ञापन

ममता सरकार तक पहुंचेगी जांच

वहीं मामले में राज्य के वन अधिकारियों और सफारी पार्क डायरेक्टर को पक्षकार बनाया गया है। वन अधिकारियों का कहना है कि शेर-शेरनी के नाम सिलिगुड़ी लाने से पहले ही रखे जा चुके थे। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब जंगली जानवरों के नाम पर देश में विवाद हुआ है औरवह हाईकोर्ट तक पहुंचा है।

विज्ञापन

इस केस की जांच पश्चिम गंगाल की ममता बनर्जी की सरकार तक पहुंच सकती है, क्योंकि सीधे सरकार को जवाब देना होगा। वहीं VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट लिखकर मामले को मन झकझोरने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि यह जरूर पता चलना चाहिए कि शेर-शेरनी के हिंदू मुस्लिम नाम किसने रखे। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ