महाराष्ट्र में बच्चे को लिफ्ट में दांत से काटा, मारे कई थप्पड़, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र में एक बच्चे को लिफ्ट में मारा-पीटा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने बच्चे को दांत से भी काटा है। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चे को चाकू मारने की धमकी भी दी है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Maharashtra News, Thane, Video Viral, Ambernath, Child Beat, Society, Maharashtra, Latest News, महाराष्ट्र समाचार, ठाणे, वीडियो वायरल, अंबरनाथ सोसायटी, बच्चा, समाज, महाराष्ट्र, ताजा खबर

सोसायटी की लिफ्ट में बच्चे के साथ मारपीट करता हुआ आरोपी

महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ इलाके स्थित पालेगांव में एक अमानवीय घटना सामने आई है। अंबरनाथ की एक सोसायटी की लिफ्ट में 12 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट की गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित बच्चे को एक व्यक्ति मारता पीटता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने बच्चे को लिफ्ट का दरवाजा बंद करने पर एक शख्स ने बेरहमी से पीटा और थप्पड़ मारे। आरोपी ने बच्चे के हाथ को दांत से काटा और धमकी दी कि बाहर मिला तो चाकू से मारूंगा।

बच्चे ने बताई पूरी घटना

पालेगांव की एक सोसायटी में 12 वर्षीय बच्चा परिवार के साथ रहता है। बच्चे ने बताया कि जब लिफ्ट सोसायटी की 9वीं मंजिल पर रुकी तो उसने वहां इंतजार कर रहे व्यक्ति को नहीं देखा और डोर का बटन दबाकर उसे बंद कर दिया। बच्चे ने आगे बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने बाहर बटन प्रेस कर लिफ्ट को रोक लिया। इसके बाद व्यक्ति लिफ्ट में आकर उसके साथ मारपीट करने लगे। जब बच्चे ने बचाव की कोशिश की तो व्यक्ति ने उसे हाथ पर दांतों से काट लिया और कई थप्पड़ मारे। यह घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर मारपीट करने वाले शख्स पर पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

चाकू से मारने की धमकी दी

पीड़ित बच्चे ने आगे बताया कि अंकल ने उसे मारपीट के दौरान धमकी दी कि बाहर चाकू से मारूंगा। इस पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात ये है कि बच्चा आरोपी शख्स के बेटे का दोस्त है। ये जानने के बाद भी आरोपी ने बच्चे के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। अब इस मामले में बच्चे के पैरेंटर ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बच्चे के परिवार में पुलिस के खिलाफ गुस्सा

इस पूरे मामले में बच्चे के पैरेंटस का कहना है कि यह मामला 4 जुलाई का है। पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। जिसके चलते आरोपी को जमानत मिल गई। पैरेंटस की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ