मराठी भाषा विवाद पर महायुति सरकार में फूट, रैली की इजाजत नहीं मिलने पर भड़के शिंदे के मंत्री

Marathi language controversy: मराठी भाषा विवाद में अब शिंदे की सेना भी कूद गई है। मराठी स्वाभिमान मोर्चा को इजाजत नहीं मिलने पर शिंदे के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पुलिस पर निशाना साधते हुए उस पर एक पार्टी की तरह काम करने का आरोप लगाया है।

Pratap Sarnaik statement on Marathi

मंत्री प्रताप सरनाईक (Pic Credit-News24)

Pratap Sarnaik statement on Marathi: मराठी भाषा विवाद को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। मराठी भाषा की अनिवार्यता मामले को सरकार द्वारा रद्द करने के बाद ठाकरे बद्रर्स ने वर्ली डोम में बड़ी रैली का आयोजन किया था। वहां से मिले रेस्पॉन्स के बाद अब सरकार में शामिल महायुति की अहम पार्टी शिवसेना ने भी मोर्चा खोल दिया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के सहयोगी और सरकार में मंत्री प्रताप सरनाईक ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

फडणवीस सरकार में मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि पुलिस को एक पार्टी की तरह काम नहीं करना चाहिए। यहां पर उनका पार्टी का मतलब बीजेपी से था। दरअसल मंत्री मराठी स्वाभिमान मोर्चा की आज मीरा रोड़ में होने जा रही रैली को इजाजत नहीं मिलने से नाराज थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों को रैली निकालने की इजाजत दी गई तो मराठी लोगों के मोर्चे को रैली क्यों नहीं निकालने दी जा रही है। मैं मंत्री बाद में हूं, पहले मराठी हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से बात करके नाराजगी जाहिर की है। आज मैं इस मुद्दे पर सीएम से भी बात करूंगा।

विज्ञापन

पुलिस ने मनसे अध्यक्ष को हिरासत में लिया

इससे पहले आज सुबह पुलिस ने मनसे ठाणे-पालघर जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मनसे आज व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के जवाब में ठाणे के भायंदर में रैली करने जा रहे थे। इस रैली की इजाजत पुलिस को नहीं दी थी। बता दें कि भायंदर में ही 1 जुलाई को प्रवासी दुकानदार के साथ मराठी में बात नहीं करने पर मारपीट की गई थी।

विज्ञापन

बीजेपी सांसद बोले- पटक-पटक कर मारेंगे

वहीं अब इस विवाद में बीजेपी की भी एंट्री हो गई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आप अपने घर में बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार, चलो यूपी तुमको पटक-पटक कर मारेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आपमें हिम्मत है तो जैसे हिंदी भाषी को मारते हो वैसे ही उर्दू, तमिल, तेलुगु को भी मारो। आप घटिया हरकत कर रहे हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ