महाराष्ट्र के नागपुर में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। नागपुर बाजारगांव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज में विस्फोट हुआ है, जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच गए हैं। यह ब्लास्ट बीती रात हुआ है। खबर के मुताबिक, धमाका होने से पहले कंपनी में 900 से ज्यादा लेबर काम कर रहे थे।
सोलर कंपनी के जनरल मैनेजर आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विस्फोट रात लगभग 12:35 बजे हुआ था। इसमें सिस्टम की खराबी की बात सामने आ रही है। फिलहाल, जांच चल रही है और ज्यादा तभी साफ हो पाएगा। इस हादसे में घायल कर्मचारी ने बताया कि घटना बीती रात को हुई। इस घटना के बाद रिएक्टर से धुआं निकलते जब सभी ने देखा, तो हम सब बाहर आ गए। इस धमाके की वजह से करीब 40-50 लोग घायल हो गए हैं।
कई मजदूर गंभीर रूप से घायल
इस सोलर एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 10 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर चोटें आईं। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सोलर एक्सप्लोसिव्स कंपनी की आरडीएक्स यूनिट में ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में 25 साल के युवक की जान चली गई। घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पूर्व गृह मंत्री ने घायलों से की मुलाकात
इस हादसे के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें- भंडारा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत; महाराष्ट्र में घटनास्थल पर बचाव कार्य जोरों पर
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
8 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
13 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
16 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
19 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines