महाराष्ट्र के धुले जिले के लालिंग घाट पर एक ऐसा वाकया सामने आया है कि जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मोहाडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के पांच नकली साधुओं को धर दबोचा है। इनके पास से 1,05,000 के सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
मालेगांव से धुले की ओर लौट रहा चोपड़ा परिवार एक निजी गाड़ी से यात्रा कर रहा था। जैसे ही गाड़ी लालिंग घाट की ओर पहुंची। वहां साधु के वेश में खड़े कुछ युवकों ने गाड़ी रुकवाई। उन साधुओं ने कहा कि वो लोग प्यासे हैं और थोड़ा पानी पिला दो। ये यह बात कहकर उन्होंने परिवार का भरोसा जीता और फिर चाकू निकालकर गहने उतरवा लिए। परिवार ने इस वारदात के बाद तुरंत सारे मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
गिरफ्त में आए 5 साधु
पुलिस की टीम ने मात्र कुछ ही घंटों में इन आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कई दिनों से साधु का वेश धारण कर महाराष्ट्र की हाईवे सड़कों पर यात्रियों को निशाना बना रहे थे।
पुलिस ने की पूरे मामले की जांच
इस कार्रवाई को धुले जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धीवरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय देवरे, उप-विभागीय अधिकारी राजकुमार उपासे और मोहाड़ी थाने की निरीक्षक शिल्पा पाटिल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। मोहाडी पुलिस आगे यह भी जांच कर रही है कि क्या यह कोई गिरोह इससे जुड़े हुए हैं। क्या इनके महाराष्ट्र या अन्य राज्यों में भी अपराध के तार जुड़े हैं।
ये भी पढ़ें- Video: Online Betting App में हारे 12 करोड़ रुपये, मुंबई के युवक ने खुद सुनाई आपबीती
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
6 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
14 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
19 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines