Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

‘एक खूबसूरत चैप्टर…’, महाराष्ट्र CM की पत्नी अमृता फडणवीस का एक्सिस बैंक से इस्तीफा, बताया कैसा रहा 23 साल का सफर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्राइवेट बैंक में दो दशक से ज्यादा काम करने के बाद एक्सिस बैंक से इस्तीफा दे दिया है. अमृता सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात थीं. हालांकि, बैंकर, प्लेबैक सिंगर और सोशल वर्कर अमृता ने अपने आगे के सफर के बारे में कुछ नहीं बताया है.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 19, 2026 20:55

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्राइवेट बैंक में दो दशक से ज्यादा काम करने के बाद एक्सिस बैंक से इस्तीफा दे दिया है. अमृता सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात थीं. हालांकि, बैंकर, प्लेबैक सिंगर और सोशल वर्कर अमृता ने अपने आगे के सफर के बारे में कुछ नहीं बताया है.

X पर एक पोस्ट में 46 वर्षीय अमृता ने अपने फैसले की घोषणा की.

---विज्ञापन---

अमृता फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा. जिसमें उन्होंने कहा, ‘तेईस साल पहले मैं एक युवा मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर एक्सिस बैंक में आई थी. आज, मैंने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर, पूरे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए साइन ऑफ किया. ब्रांच ऑपरेशन से लेकर कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी से लेकर कस्टमर रिलेशन तक के अनुभव के साथ, यह इंस्टीट्यूशन मेरा परिवार, टीचर और दूसरा घर रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘अपने साथियों और लीडर्स, खासकर MD और CEO अमिताभ चौधरी की, उनके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं. जैसे-जैसे यह खूबसूरत चैप्टर खत्म हो रहा है, मैं जिंदगी भर के सबक और दोस्ती लेकर जा रही हूं. थैंक यू, एक्सिस बैंक.’

First published on: Feb 19, 2026 08:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.