महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है. सोशल मीडिया पर ‘रील स्टार’ के नाम से मशहूर एक युवक पर अपने ही रिटायर्ड प्रोफेसर दोस्त की हत्या करने का आरोप है. पुलिस ने करीब 40 दिन बाद इस हाई-प्रोफाइल हत्या का खुलासा करते हुए जंगल से शव बरामद किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मृतक राजाभाऊ सुभराव लोंढे (60) एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में पूर्व विभागाध्यक्ष (Ex-HoD) रह चुके थे. वे छत्रपति संभाजीनगर के उस्मानपुरा इलाके में रहते थे. जांच में सामने आया है कि उनकी दोस्ती 24 वर्षीय विशाल विकास राठोड से थी, जो सोशल मीडिया पर “लाला” नाम से जाना जाता है.
पार्टी के बहाने बुलाया और दाग दी गोली
प्रारंभिक जांच के अनुसार प्रोफेसर लोंढे ने विशाल और उसके साथियों के कथित रियलिटी शो या मीडिया प्रोजेक्ट में करीब 40 से 50 लाख रुपये निवेश किए थे. जब प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ा और प्रोफेसर ने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया, तब आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
पुलिस के मुताबिक 3 फरवरी को विशाल राठोड ने गेवराई तांडा के जंगल इलाके में पहले से ही 8-8 फुट गहरे गड्ढे खुदवा लिए थे. इसके बाद 5 फरवरी की रात उसने प्रोफेसर को पार्टी के बहाने बुलाया और कथित तौर पर उनकी ही बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी.
करीब 8 घंटे तक शहर में घूमते रहे
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार की डिक्की में डाल दिया और करीब 8 घंटे तक शहर में घूमते रहे. अगले दिन तड़के वे गेवराई तांडा के जंगल पहुंचे और पहले से खोदे गए गड्ढे में शव को दफना दिया. बाद में जेसीबी बुलाकर गड्ढा पूरी तरह भरवा दिया गया. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी मृतक का मोबाइल लेकर पुणे चला गया और उनके फोन से एक स्टेटस भी डाला, ताकि लोगों को लगे कि प्रोफेसर किसी निजी काम से बाहर हैं.
जब कई दिनों तक प्रोफेसर का कोई पता नहीं चला तो उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत की. जांच के दौरान पुलिस को विशाल राठोड और उसके साथियों पर शक हुआ. पूछताछ में आरोपियों ने हत्या कबूल कर ली और उनकी निशानदेही पर करीब 40 दिन बाद जंगल से शव बरामद किया गया.
दो साथियों के साथ मुख्यारोपी विशाल गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल विकास राठोड के साथ उसके दो साथियों आकाश पवार और करण आडे को गिरफ्तार किया है. तीनों के खिलाफ हत्या, साजिश और सबूत मिटाने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. जांच में यह भी सामने आया है कि विशाल राठोड सोशल मीडिया पर “लाला” नाम से काफी लोकप्रिय था और उसके इंस्टाग्राम पर करीब 1.75 लाख फॉलोअर्स हैं. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में किसी महिला या हनी ट्रैप का एंगल तो नहीं है.
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
52 mins agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
6 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
9 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
12 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines