Maharashtra Election 2024: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट?
Congress Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी।
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 48 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। अब तक पार्टी 71 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। लिस्ट के अनुसार भुसावल से राजेश तुकाराम, जलगांव से स्वाति संदीप वाकेकर, अकोट से महेश गंगाने, वर्धा से शेखर प्रबोधबाबू शिंदे, सेवनेर से अनुजा सुनील केदार, नागपुर साउथ से गिरीश पांडव को प्रत्याशी बनाया है।
Congress releases another list of 23 candidates for the upcoming #MaharashtraAssemblyElections2024 pic.twitter.com/Cs0cthvcfD
— ANI (@ANI) October 26, 2024
इसके अलावा कामथी से सुरेश यादवराव, भंडारा से पूजा गणेश, अर्जुनी मोरेगांव से दिलीप वामन, आमगांव से राजकुमार लोटजी, रालेगांव वसंत चिंदुजी पुरके, यवतमाल से अनिल बालासाहेब शंकरराव, अरनी से जितेंद्र शिवाजीराव, उमरखेड़ से साहेबराव कांबले को प्रत्याशी बनाया है।
बता दें इससे पहले शिवसेना उद्धव ने 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। उद्धव की शिवसेना अब तक 80 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। बता दें कि एमवीए में तीनों दलों के बीच 85-85 सीटों के लिए सहमति बनी है। बाकी बची सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। शरद पवार की एनसीपी ने भी शुक्रवार को 45 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। वहीं महायुति में भी अब तक 189 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान हो चुका है। बीजेपी अब तक 99 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: