Maharashtra News : कभी-कभी जिंदगी में मिला दर्द इंसान को भीतर से इस कदर खोखला कर देता है कि जीने की तमाम वजहें खत्म हो जाती हैं. महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक ऐसा ही बेहद भावुक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हैं. कोल्हापुर के पुईखड़ी घाट में एक पिता ने ठीक उसी जगह पर अपनी जान दे दी, जहां ढाई साल पहले एक भयानक सड़क हादसे में उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान विराट गौतम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे के रहने वाले थे. उनका शव कोल्हापुर-राधानगरी मार्ग के पुईखड़ी घाट सेक्शन से बरामद हुआ है.
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला है. बताया जा रहा है कि ढाई साल पहले इसी घाट पर हुए एक भीषण रोड एक्सीडेंट ने विराट की हंसती-खेलती दुनिया को पल भर में उजाड़ दिया था. उस हादसे में उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.
हादसे वाली जगह पर ही लगा दी मौत की छलांग
इस हादसे के बाद से विराट बुरी तरह टूट चुके थे. उनके करीबियों ने बताया कि परिवार को खोने का सदमा उनके दिलो-दिमाग पर इस कदर हावी था कि वह कभी सामान्य जिंदगी में लौट ही नहीं पाए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, विराट अक्सर उस हादसे वाली जगह पर आते थे. वह वहां घंटों बैठकर रोते थे और अपनी पत्नी व दोनों बच्चों की याद में तीन फूलों की मालाएं चढ़ाकर लौट जाते थे.
लेकिन इस बार जब विराट पुईखड़ी घाट पहुंचे, तो वह वापस लौटने का इरादा छोड़कर आए थे. उन्होंने हमेशा की तरह पहले हादसे वाली जगह पर तीन मालाएं चढ़ाईं, कुछ देर वहां बैठे और फिर उसी घाट में अपनी जिंदगी खत्म कर ली. विराट अक्सर अपने करीबियों से कहा करते थे, “तुम्हारे बिना अब जीने का क्या मतलब है…”. आखिरकार, अपनों को खोने का गम उन पर भारी पड़ा और उन्होंने उसी जगह मौत को गले लगा लिया जहां उनका पूरा परिवार उनसे बिछड़ा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 hr agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
7 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
23 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines