हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL मैच देखने गए जज का चोरी हुआ फोन, चोर ने कानून के रखवाले को ही लगाई चपत

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने गए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का iPhone 14 चोरी हो गया। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोर ने जज को चपत लगाई। पुलिस कर रही है जांच।

विज्ञापन
Judge Phone Theft IPL

Judge Phone Theft IPL: वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने गए जज को ही चोर ने चपत लगा दी और आईफोन लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि वानखेड़े स्टेडियम में एक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का आईफोन चोरी हो गया, जहां वो आईपीएल मैच देखने गए थे। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और फोन चोर को ढूंढने में लग गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और कब हुआ मजिस्ट्रेट का फोन चोरी?

कब की है घटना

दरअसल ये घटना गुरुवार की है जब दक्षिण मुंबई की एक अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आईपीएल मैच देखने के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, बेटे और अन्य रिश्तेदार भी गए थे। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया था जिसे देखने के लिए जज साहब गए थे। वो गेट नंबर 4 से स्टेडियम में प्रवेश कर रहे थे तभी उनका फोन चोर ने चुरा लिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में गर्मी ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, जानें मानसून कब देगा दस्तक

विज्ञापन

कौन सा फोन हुआ चोरी

दक्षिण मुंबई की एक अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास आईफोन 14 था जो चोर ने चुराया है। जिस समय वो स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर रहे थे वहां बहुत भीड़ थी। उस भीड़ में जज का फोन चोरी हो गया। इस घटना की सूचना मुंबई पुलिस को मिली को वो तुरंत एक्शन में आ गई।

जज ने दर्ज कराई थी ऑनलाइन शिकायत

जज को जब पता चला कि उनका फोन चोरी हो गया है तो उन्होंने इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इसके बाद मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मेरी पत्नी के 7 प्रेमी, सबके साथ रंगीन चैट, पीड़ित ने पुलिस को दिखाए सबूत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola