Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

मुंबई में गुब्बारे के साथ लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक हुआ ब्लास्ट; देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

महाराष्ट्र के मुंबई से एक डराने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित अनमोल टॉवर बिल्डिंग की लिफ्ट में अचानक एक विस्फोट हुआ. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह विस्फोट हाइड्रोजन गैर से भरे गुब्बारों की वजह हुआ. घटना के दौरान लिफ्ट में तीन लोग मौजूद से जिनमें से एक युवक और एक युवती घायल हुए हैं. यह भयानक घटना लिफ्ट के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 4, 2026 21:14

महाराष्ट्र के मुंबई से एक डराने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित अनमोल टॉवर बिल्डिंग की लिफ्ट में अचानक एक विस्फोट हुआ. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह विस्फोट हाइड्रोजन गैर से भरे गुब्बारों की वजह हुआ. घटना के दौरान लिफ्ट में तीन लोग मौजूद से जिनमें से एक युवक और एक युवती घायल हुए हैं. यह भयानक घटना लिफ्ट के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, गुब्बारों को लिफ्ट से दो लोग ऊपर लेकर जा रहे थे. यह घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है और इस घटना से जुड़ा एक फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फुटेज में दिख रहा है कि लिफ्ट में एक युवती सूटकेस लेकर लिफ्ट में जाती है. उसके पीछे एक आदमी बड़े पॉलीथीन बैग में गुब्बारों का गुच्छा लिए हुए था. जिसके बाद युवती ने लिफ्ट में उसे भी जगह दी.

---विज्ञापन---

जिस युवक के हाथ में गुब्बारे का गुच्छा दिख रहा है वह लिफ्ट में कोने में खड़ा ही होने वाला था और तभी अचानक से गुब्बारों में ब्लास्ट हो गया और तुंरत आग लग गई. उस दौरान एक और आदमी लिफ्ट में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, ब्लास्ट होते ही तीनों लोग खुद को बचाने के लिए लिफ्ट से बाहर भागे.

---विज्ञापन---

वहीं, गुब्बारों में हुए ब्लास्ट के बाद आग की इतनी बड़ी लपटें बाहर निकली जिससे लिफ्ट में लगा सीसीटीवी कैमरा भी ढक गया था. अगले ही सेकंड सभी लिफ्ट से बाहर भागते हुए दिखाई देते हैं. हालांकि हादसे में तीनों लोगों को हल्की चोट आई है और उनका इलाज किया जा रहा है.

फिलहाल पुलिस ने गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. वहीं, लिफ्ट में हुआ हादसा बेहद खतरनाक माना जा रहा है. गुब्बारे में हाईड्रोजन गैस होती है, जो अत्यंत ज्वलनशील गैस है और बंद जगह में आग या विस्फोट का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है.

First published on: Feb 04, 2026 09:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.