Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में मुगल बादशाह औरंगजेब और टीपू सुल्तान की फोटो के साथ डांस करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगरुलपीर इंस्पेक्टर का कहना है, “1 जनवरी को दादा हयात कलंदर के उर्स के दौरान कुछ युवकों ने औरंगजेब की तस्वीरों के साथ डांस किया और नारेबाजी की।”
https://twitter.com/ANI/status/1614858887282438144
महाराष्ट्र पुलिस ने औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरों के साथ डांस करते हुए देखे गए आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के वाशिम जिले में लोगों का एक समूह सड़क पर आ गया और मुगल राजाओं की तस्वीरों के साथ डांस करने लगा।
डांस का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू समूहों की ओर से विरोध दर्ज कराया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, औरंगज़ेब की तस्वीर के साथ डांस करने वाले एक समूह के विरोध में हिंदू समूह ने औरंगज़ेब के पुतले जलाए।
बता दें कि मंगरूलपीर में पिछले कई सालों से सालाना उर्स के मौके पर संदल का आयोजन होता रहा है। पुलिस ने शनिवार को ऊर्स के लिए केवल दो ‘डीजे’ की अनुमति दी थी। हालांकि, अनुमति से अलग 21 डीजे बजाए जाने की सूचना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
9 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
20 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines