Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

ईंधन की अफवाह से हड़कंप, 200 लीटर की पानी की टंकी में भरवा ले गया डीजल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में ईंधन की कमी की अफवाह के बीच एक शख्स 200 लीटर की पानी की टंकी में डीजल भरवाकर ले गया, जिससे हड़कंप मच गया. प्रशासन की पाबंदियों के बावजूद पेट्रोल पंपों पर नियमों की अनदेखी ने सुरक्षा और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 27, 2026 15:26

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. ईंधन की किल्लत की अफवाहों ने ऐसा माहौल बना दिया कि जगह-जगह पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की होड़ मच गई. सबसे चौंकाने वाला मामला चिखली से सामने आया, जहां एक ग्राहक 200 लीटर की पानी की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा और उसमें डीजल भरवाकर ले गया. रानी की बात ये है कि पंप कर्मचारी ने भी बिना रोक-टोक टंकी में डीजल भर दिया, जबकि जिला प्रशासन पहले ही ईंधन के स्टॉक और बिक्री पर सख्त निर्देश जारी कर चुका है.

बुलढाणा जिले में ईंधन टंचाई यानी फ्यूल शॉर्टेज की अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. कई लोग प्लास्टिक के डिब्बे, कैन और अलग-अलग कंटेनर लेकर पंपों पर पहुंच रहे हैं ताकि जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा किया जा सके. लेकिन चिखली के एक पेट्रोल पंप पर जो तस्वीर सामने आई, उसने सबको हैरान कर दिया. यहां एक ग्राहक करीब 200 लीटर की पानी की टंकी खरीदकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंचा और उसी टंकी में डीजल भरवाकर ले गया. इतना ही नहीं, पंप कर्मचारी ने भी नियमों की अनदेखी करते हुए टंकी पूरी भर दी.

---विज्ञापन---

दूसरी तरफ, जिलाधिकारी ने ईंधन के स्टॉक और अनावश्यक भंडारण पर सख्त पाबंदियां लगाई हैं, ताकि अफवाहों के बीच घबराहट में खरीदारी और जमाखोरी रोकी जा सके. लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे साफ दिखाती हैं कि कई पंपों पर इन आदेशों का पालन नहीं हो रहा. लोग खुलेआम प्लास्टिक कंटेनर और बड़े-बड़े डब्बों में ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी दोनों पर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और तेल कंपनियां इस मामले में क्या कार्रवाई करती हैं, और क्या ऐसे पंपों पर कड़ी जांच और दंडात्मक कदम उठाए जाते हैं या नहीं.

फिलहाल बुलढाणा में ईंधन की किल्लत की अफवाह ने लोगों में घबराहट का माहौल बना दिया है… लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है… जब जिला प्रशासन ने पाबंदियां लगाई थीं, तो फिर पेट्रोल पंपों पर खुलेआम बड़े कंटेनरों और पानी की टंकियों में डीजल कैसे भर दिया गया? अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 27, 2026 03:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.