BJP नेता सना खान मर्डर केस में खुलासा, हनीट्रैप के लिए पत्नी का यूज कर रहा था आरोपी पति

Maharashtra’s BJP leader Sana Khan murdered in Jabalpur.

महाराष्ट्र भाजपा की नेता सना उर्फ हिना खान। -फाइल फोटो

विज्ञापन

Sana Khan Murder Case: महाराष्ट्र की भाजपा नेता सना खान मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पति अमित साहू अपनी पत्नी सना खान का यूज हनीट्रैप के लिए करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित जांच पड़ताल में भी सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस को बार-बार गुमराह कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक, सना मर्डर केस का मुख्य आरोपी अमित साहू दूसरों को हनीट्रैप में फंसाने के लिए सना खान का इस्तेमाल कर रहा था। मनकापुर पुलिस ने अब उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि 1 मार्च 2021 को सना खान की मुलाकात अमित साहू से फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली।

Advertisment

पुलिस की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शादी के बाद नागपुर और जबलपुर में अमित साहू के साथी सना खान को करीबी और परिचित लोगों के पास भेज रहे थे और उसके साथ अश्लील वीडियो और तस्वीरें लेने के लिए मजबूर कर रहे थे। उसी के आधार पर अमित साहू और उसके साथी संबंधितों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूल रहे थे। अमित साहू और उसके साथी सना खान को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि जब सना खान ने ये सब करने से मना कर दिया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बता दें कि सना खान हत्याकांड में जबलपुर के अमित साहू, राकेश सिंह और जितेंद्र गौड़ को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत का आदेश दिया है।

सना के शव को लेकर असमंजस की स्थिति

बता दें कि सना खान के शव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चार दिन पहले मध्य प्रदेश के सीहोर इलाके में एक कुएं में एक महिला की लाश मिली थी, जिसे सना का शव बताया जा रहा है। लेकिन सना की मां मेहरुन्निसा का कहना है कि ये सना का शव नहीं है। मामले में अमित की गिरफ्तारी के बाद उसने भी पुलिस को बताया था कि शव को उसने हिरन नदी में फेंका है। फिलहाल, पुलिस ने उस कार को जब्त कर लिया है, जिसमें अमित ने सना की लाश को फेंका था। अमित के घर से सना का कपड़े का बैग भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ