---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

टेंपो में मिला 138 करोड़ का सोना किसका? महाराष्ट्र चुनाव से पहले पुणे में मचा हड़कंप

138 Crore Gold Pune: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक टेंपो से 138 करोड़ रुपये का गोल्ड पकड़ा।

---विज्ञापन---

138 Crore Gold Pune: महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने जा रहे हैं। चुनाव से पहले पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आचार संहिता लगने के बाद जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है। ताकि भारी मात्रा में कैश या बेशकीमती सामान को चुनाव के इस्तेमाल के लिए ना ले जाया जा सके। इस बीच नाकाबंदी में पुलिस को एक ऐसी चीज हाथ लगी, जिससे हड़कंप मच गया।

टेंपो से भारी मात्रा में मिला सोना 

दरअसल, पुणे में नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने एक टेंपो से ये सोना पकड़ा। जिसकी कीमत करीब 138 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सहकारनगर पुलिस ने ये सोना पकड़ा। इस जब्ती के बाद सवाल उठ रहे हैं कि ये सोना किसका था और इसे किस मकसद से ले जाया जा रहा था? पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

---विज्ञापन---

निजी कंपनी का सोना 

बताया जा रहा है कि ये सोना एक निजी कंपनी का है। कंपनी से इस सोने के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। कंपनी ने आयकर विभाग और चुनाव आयोग को इसके दस्तावेज जमा करा दिए हैं। यह टेंपो एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी का है। टेंपो सोने को लेकर मुंबई से पुणे जा रहा था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Silver vs Gold: क्या गोल्ड से बेहतर इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है सिल्वर? यहां जानें डिटेल

एक के बाद एक कार्रवाई 

फिलहाल आयकर विभाग और चुनाव आयोग के साथ पुलिस इस मामले की जांच रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही पुणे शहर के खेड़-शिवपुर इलाके में एक कार से करीब 5 करोड़ कैश जब्त किया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘5 सीटें नहीं मिलीं तो 25 पर लड़ेंगे चुनाव’, सपा की धमकी! जानें MVA ने कितनी छोड़ीं Seats?

First published on: Oct 25, 2024 07:18 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola