MP: भोपाल में तिरंगामय BJP, CM समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

भोपाल

भोपाल

विज्ञापन

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बीजेपी द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत सैंकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल थे।

भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बाणगंगा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, लिंक रोड होते हुए शौर्य स्मारक तक गई जहां शहीदों को नमन किया गया।

विज्ञापन

इस दौरान न्यूज 24 से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘हर कोई हाथ में तिरंगा लेकर पीएम मोदी के आव्हान पर समृद्ध भारत के निर्माण के लिए निकल पड़ा है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। जल, थल और नभ में तिरंगा लहरा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक मध्यप्रदेश के हर घर पर तिरंगा लहराएगा’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ