Nursing Home Owner Raped Trainee, ग्रेटर नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं से अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला में दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का है। यहां एक नर्सिंग होम के मालिक ने अपने यहां ट्रेनिंग कर रही नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद इस बारे में किसी कुछ बताने से मना करते हुए डराया-धमकाया भी। वारदात के बाद 17 साल की पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद बिसरख थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई।
वारदात की रात
शिकायत में नाबालिग ने बताया कि वारदात की रात आरोपी मालिक ने पहले लड़की को अपने केबिन बुलाया, फिर उसे धमकाने लगा कि वो उसके माता-पिता को ये बता देगा कि उसने लड़की को किसी लड़के साथ अकेले में देखा है। ये सुनने के बाद नाबालिग हैरानी से मालिक को देखने लगी। इतना सुनने के बाद नाबालिग घबरा गई और उसने मालिक से अनुरोध किया कि वो ऐसा नहीं करें, लेकिन आरोपी मालिक लड़की पर जरा भी दया नहीं आई। आरोपी ने डरी-सहमी लड़की के साथ जबरदस्ती करते हुए उसकी इज्जत तार-तार कर दी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने लड़की फिर से डराया और धमकाया कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो उसका और भी बुरा हाल करेगा।
यह भी पढ़ें: नाबालिग से दरिंदगी: जिस शख्स पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा, उसने रेप कर दोस्त को ‘परोसा’
पुलिस की कार्रवाई
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मालिक के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत FIR दर्ज कर ली है, और आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रल नोएडा के एसीपी रमेश पांडे ने बताया कि लड़की मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। इसके साथ ही लड़की नर्सिंग ट्रेनिंग भी कर रही थी। वहीं, बिसरख स्टेशन हाउस अधिकारी अनिल राजपूत ने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर एक नाबालिग को नर्सिंग की कैसे ट्रेनिंग दी जा रही थी।
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
29 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
38 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines