मथुरा जंक्शन से चोरी बच्चा महिला पार्षद को बेचा था, स्पेशल टीम ने आधी रात को की बड़ी कार्रवाई
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन से चोरी हुआ बच्चा फिरोजाबाद में एक महिला पार्षद को बेचा गया था। जीआरपी, स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार आधी रात को महिला पार्षद के घर दबिश देकर बच्चे को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस महिला पार्षद समेत उसके परिवार को भी मथुरा ले आई है। आपको बता दें कि 23 अगस्त को मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से एक बच्चा चोरी हुआ था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
जानकारी के मुताबिक मथुरा जिले के फरह कस्बा के परखम निवासी राधा अपनी मां और परिवार के कई लोगों के साथ मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर सो रही थी। राधा के पास उसका सात माह का बेटा भी सो रहा था। तभी लगभग आधी रात को एक आरोपी उसके सोते हुए बच्चे को उठा ले गया था। आरोपी व्यक्ति बच्चे को चोरी करते हुए प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। कुछ देर बाद राधा जागी तो बच्चे को पास न पाकर उसके होश उड़ गए।
ये व्यक्ति रे०स्टेशन मथुरा जं० से अपनी माँ के साथ सो रहे महज 7 माह के बच्चे को उठाकर ले गया।
इस व्यक्ति को पकड़वाने में मदद कीजिये।
आप सिर्फ Retweet कर इसके फ़ोटो/वीडियो को Groups में share कर दीजिये, विशेष कर कासगंज, बदायूँ और बरेली साइड में।
मुझे भरोसा है ये अवश्य पकड़ा जाएगा। pic.twitter.com/fTnuGbSlsi— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) August 27, 2022
राधा ने रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति के फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल किए। साथ ही वीडियो को भी खूब शेयर किया गया था। रेलवे पुलिस ने मथुरा समेत आसपास के जिलों में भी बच्चा चोर के पोस्टर चस्पा किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस की भी मदद ली। पुलिस ने मथुरा और आसपास के जिलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जानकारी के मुताबिक जीआरपी, स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम ने बच्चा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बच्चे को फिरोजाबाद में एक महिला पार्षद को बेचा गया है। पुलिस ने तत्काल फिरोजाबाद में महिला के घर पर दबिश देकर बच्चे को बरामद कर लिया। साथ में महिला पार्षद और परिवार वालों को लेकर मथुरा आ गई। सभी से मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्चे की बरामदगी के बाद राधा के परिवार में खुशी का माहौल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: