Dharamshala Weather: धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज, हर तरफ छाएं काले बादल! जानिए क्या बरसेगी झमा-झम बारिश?

Dharamshala Rain: धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. शहर में काले बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पहाड़ी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है, जबकि रात में ठंडक और बढ़ने की संभावना जताई गई है. जानिए कैसा रहेगा इलाके का मौसम?

Dharamshala Rain

धर्मशाला में कैसा रहेगा मौसम? (Image: AI)

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ी इलाके धर्मशाला में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है. शाम के ताजा लाइव अपडेट के अनुसार, धर्मशाला का अभी तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. आसमान में घने बादलों की आवाजाही के कारण धूप पूरी तरह से गायब हो चुकी है और इस समय हल्की बारिश हो रही है. पहाड़ी हवाओं और बारिश के इस दौर की वजह से मैदानी इलाकों की गर्मी के मुकाबले यहां का मौसम काफी ठंडा और सुहाना हो गया है. ठंडी हवाओं के असर के चलते धर्मशाला का ‘रियल फील’ इस समय वास्तविक तापमान से भी कम, यानी मात्र 23 डिग्री सेल्सियस महसूस किया जा रहा है, जबकि छाए वाले हिस्सों में यह सिर्फ 22 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में छाए हुए हैं बादल

मौसम के लाइव आंकड़ों को देखें तो इस समय धर्मशाला के हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी का स्तर काफी कम, मात्र 16 प्रतिशत (Dry) दर्ज किया गया है. वहीं, हवा की स्थिति की बात करें तो पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम (WSW) दिशा से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी और तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि बीच-बीच में हवा के झोंकों की गति 34 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है. आसमान में इस वक्त 70 प्रतिशत क्लाउड कवर छाया हुआ है. इसके अलावा, वायुमंडलीय दबाव 1010 मिलीबार और दृश्यता (Visibility) 8 किलोमीटर दर्ज की गई है.

आज रात कैसा रहेगा धर्मशाला का ओवरऑल वेदर?

आज दिनभर हुई इस मौसमी उथल-पुथल और हल्की बारिश के बाद रात के समय धर्मशाला और उसके आसपास की वादियों में अच्छी खासी ठंडक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आसमान में छाए घने बादलों की वजह से देर रात तक आंशिक रूप से बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है. इस मौसमी बदलाव के चलते सूरज ढलने के बाद न्यूनतम तापमान गिरकर सीधे 18-19 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है, जिससे पहाड़ों में मौसम पहले के मुकाबले ठंडा हो सकता है.

विज्ञापन

आज होना है RCB vs GT पहला क्वालिफायर मैच

धर्मशाला में आज आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच आज आरसीबी और जीटी के बीच होनी है, जिसपर सबकी नजरें टिकी हुई है. हालांकि, मैच से ज्यादा फैंस को इस बात की चिंता है कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा. हालांकि, इस मैच में जीतने वाली टीम आईपीएल 2026 के फाइनल में सीधे एंट्री कर लेगी. फिलहाल धर्मशाला में हल्की बारिश हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ