यूपी में डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए नगर निगमों में गवर्नेंस सेंटर शुरू किए हैं. अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र एक ही दिन में जारी किए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का दावा है कि इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सेवाएं तेज और पारदर्शी होंगी.

UP Death and Birth Cerificates

Credit: News24

उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है. अब प्रदेश के नगर निगमों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र एक ही दिन में जारी किए जाएंगे. इसके लिए सरकार ने स्पेशल गवर्नेंस सेंटर शुरू किए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से लोगों का समय बचेगा और सरकारी सेवाएं पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी बनेंगी. सरकार के मुताबिक, पहले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था. कई बार नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ते थे और दस्तावेजों की जांच में भी देरी होती थी. लेकिन अब नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए एप्लीकेशन प्रोसेस तेज कर दी गई है. गवर्नेंस सेंटर में आवेदन जमा होने के बाद उसी दिन प्रमाण पत्र जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने में मिलेगी मदद

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर बेस्ड होगी. एप्लीकेशन, वैरिफिकेशन और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ी रहेगी. इससे फर्जीवाड़ा रोकने में भी मदद मिलेगी. हाल ही में राज्य सरकार ने जन्म और डेथ रजिस्ट्रेशन रूल्स 2026 को मंजूरी दी थी, जिसमें डिजिटल सेवाओं और टाइम पर प्रमाण पत्र जारी करने पर जोर दिया गया है. मंत्री एके शर्मा ने बताया कि लखनऊ में गवर्नेंस सेंटर बन चुका है और वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में इस व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी की जा रही है.

क्या मिलेगा फायदा?

नई व्यवस्था के तहत अगर जन्म या मृत्यु की सूचना 21 दिनों के भीतर दी जाती है तो प्रमाण पत्र मुफ्त में जारी किया जाएगा. इसके अलावा नागरिक डिजिटल मीडियम से भी प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. सरकार ने लेट फीस और देरी से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी तय कर दी है. नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक गवर्नेंस सेंटर में प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की गई है. यहां लोगों को एप्लीकेशन भरने, दस्तावेज अपलोड करने और प्रमाण पत्र मुहैया करवाने में मदद मिलेगी. इससे बुजुर्गों और ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को खास राहत मिलने की उम्मीद है. सरकार का मानना है कि इस पहल से ‘ईज ऑफ लिविंग’ बेहतर होगा और लोगों को सरकारी सेवाओं का फायदा तेजी से मिलेगा. स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, पेंशन और कई सरकारी योजनाओं में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज होते हैं. ऐसे में अब एक दिन में प्रमाण पत्र मिलने से लोगों की परेशानी काफी कम हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ