महाराष्ट्र के बीड में शिंदे सेना के नेता शिवाजी शिंदे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

महाराष्ट्र के बीड जिले के परली शहर में शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता शिवाजी शिंदे पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पहले परली ग्रामीण अस्पताल और बाद में अंबाजोगाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़िए संजीब रॉय की ये खास रिपोर्ट

Shinde Sena Leader Shivaji Shinde Seriously Injured

Credit: News24

महाराष्ट्र के बीड जिले के परली शहर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने आकर शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता शिवाजी शिंदे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. ये घटना तब हुई, जब शिंदे परली शहर के मोंढा इलाके में एक होटल की छत पर अपनी पत्नी के साथ थे. हमले में शिवाजी शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आगे के इलाज के लिए अंबाजोगाई के स्वारति अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

शिंदे सेना के नेता शिवाजी शिंदे हमेशा की तरह अपनी पत्नी के साथ परली शहर के बड़े बाजार इलाके में अपनी दुकान पर गए थे. दुकान खुली थी, लेकिन अचानक सुरवसे नाम का लड़का उनके सामने आ गया, जो एक रात पहले के झगड़े में भी शामिल था. शिवाजी शिंदे ने बताया कि वो उसे पहचानते नहीं हैं, लेकिन उन्हें पता चला कि उसके और उनके खुद के बेटे के बीच कुछ झगड़ा हुआ था. सुरवसे सोमवार रात शिवाजी के गांव आया और पूरे गांव के सामने उन्हें और उनके बेटे को गालियां दीं. शिवाजी ने बताया कि उन्होंने उसे समझाकर कल रात वापस भेज दिया था. उसके बाद मंगलवार दोपहर जब शिवाजी और उनकी पत्नी साथ थे, तो रात में आए लड़के और उसके कुछ साथियों ने अचानक उनपर हथियार से हमला कर दिया.

विज्ञापन

कई बार किया हमला

शिवाजी ने बताया कि उसी लड़के ने धारदार हथियार घुमाते हुए उनके हाथ पर मारा, हमले में उनकी उंगलियां पैरालाइज्ड हो गईं. शिवाजी ने कहा कि उस लड़के ने कई बार उनके हाथ और पैरों पर भी चाकू मारा. उसके साथ तीन और लोग थे. उस लड़के ने शिवाजी की पत्नी के साथ भी मारपीट की और उनके होटल से कुछ पैसे लूट लिए. पीड़ित शिंदे सेना के नेता शिवाजी शिंदे ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि हमलावर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे थे या लूटने की. इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है और शहर में हलचल मच गई है. घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परली के संभाजी नगर पुलिस स्टेशन में घटना का पंचनामा किया. घायल शिवाजी शिंदे को तुरंत परली के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और फिर आगे के इलाज के लिए अंबाजोवाई के स्वाराति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि, कहा जा रहा है कि हमलावर फरार हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ