UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल 90 KM की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट! IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी
UP Mein Kal Mausam Kaise Rahega: भीषण गर्मी के बीच यूपी में मौसम अचानक बदलने वाला है. IMD ने कई जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने और 90 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Written By: Azhar Naim|Updated: May 26, 2026 19:08
Edited By : Azhar Naim|Updated: May 26, 2026 19:08
Share :
यूपी मौसम अपडेट. (Image: AI)
---विज्ञापन---
देशभर में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत भरी खबर दी है, लेकिन यह राहत खतरनाक भी साबित हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 मई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत 17 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. खासतौर पर पूर्वी और उत्तरी भारत के राज्यों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. हालांकि, लगातार बढ़ते तापमान के बीच यह बदलाव लोगों को गर्मी से राहत जरूर देगा, लेकिन तेज तूफान और वज्रपात के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने यात्रियों और किसानों को भी जरूरी सावधानी बरतने को कहा है, ताकि इस दौरान किसी तरह की घटना न हो.
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है. सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, प्रयागराज, झांसी और कुशीनगर समेत कई जिलों में तेज बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही, कुछ इलाकों में हवा की गति 70 -75 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है. इसकी के साथ राजधानी लखनऊ में 27 मई को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
अचानक क्यों बदला मौसम?
विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण बिहार और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. यही सिस्टम उत्तर भारत की तरफ नमी पहुंचा रहा है, जिसके कारण बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ रही हैं. इसका असर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 36 घंटों के दौरान कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर देखना चाहिए और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.