Cooperative Body Election: बंगाल के नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। यहां हुए सहकारी निकाय चुनाव में भाजपा ने 12 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को सिर्फ एक सीट मिली है। बता दें कि नंदीग्राम तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। यहां 2021 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था।
अभी पढ़ें – Amarinder Singh Joins BJP: कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल, अपनी पार्टी का भी किया विलय
भाजपा ने सहकारी निकाय भेकुटिया समये कृषि समिति की 12 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की है, जो पहले ममता बनर्जी की तृणमूल द्वारा संचालित थी। रविवार को हुए चुनाव में तृणमूल को सिर्फ एक सीट मिली।
पिछले महीने टीएमसी को मिली थी जीत
पिछले महीने नंदीग्राम के दूसरे हिस्से में तृणमूल ने बड़ी जीत हासिल की थी। तृणमूल ने नंदीग्राम-2 ब्लॉक में 51, सीपीएम को एक और बीजेपी को एक भी सीट नहीं जीती थी। ममता बनर्जी की पार्टी ने कोंटाई और सिंगूर में भी जीत हासिल की।
रविवार को हुए चुनाव में दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर हिंसा का आरोप लगाया था। भाजपा ने तृणमूल पर मतदान बाधित करने के लिए बाहरी लोगों को लाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सुवेंदु अधिकारी के लिए भी तृणमूल का यही आरोप था।
अभी पढ़ें – Indian Army: अगले साल सेना दिवस परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगी
सुवेंदु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है नंदीग्राम
बता दें कि नंदीग्राम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी सुवेंदु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है। विधानसभा चुनाव से पहले सुवेंदु अधिकारी तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बड़ी जीत मिली थी और ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी। हालांकि नंदीग्राम से मुख्यमंत्री चुनाव हार गईं थीं।
नंदीग्राम में सहकारी निकाय चुनावों में ममता बनर्जी को लगे झटके के बाद भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बंगाल में प्रमुख गढ़ों पर अपनी पकड़ खो रही है। उधर, पिछले महीने नंदीग्राम के हनुभुनिया, घोलपुकुर और बिरुलिया में हुए सहकारी चुनावों में टीएमसी की जीत पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि तृणमूल फिर से वह क्षेत्र हासिल कर रही है, जहां वह 2021 में हार गई थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
1 hr agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
5 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
5 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
6 hrs agoसीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines