Who is SDM Aarti Singh: कई बार आपने देखा होगा कि कुछ नेता, अफसर या सेलिब्रिटी शिक्षा में बदलाव की बात करते हैं। हालांकि अपने बच्चों का एडमिशन किसी बड़े स्कूल में कराना निजी मामला हो सकता है, लेकिन कई बार इस बात को लेकर सवाल उठते रहते हैं कि शिक्षा में बदलाव की बात करने वाले लोग खुद अपने बच्चों का दाखिला किसी सरकारी स्कूल में क्यों नहीं कराते। अब इस व्यवस्था में बदलाव लाने की पहल मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रामनगर अनुभाग की SDM आरती सिंह ने की है। उन्होंने अपने बच्चे का एडमिशन आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है। जिसकी सराहना हो रही है।
इस वजह से लिया ये फैसला
एसडीएम का बेटा जैथविक पटेल अब आंगनबाड़ी केंद्र में अन्य बच्चों के साथ पढ़ाई करेगा। एसडीएम के इस फैसले की वजह भी सामने आई है। दरअसल, आरती सिंह ने गुरुवार को रामनगर के इटमा कला आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रजिस्टर में दर्ज करा दिया। हालांकि उनके इस फैसले पर लोगों ने हैरानी जताई। फिर एसडीएम ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने ये फैसला आंगनबाड़ियों में सुधार और सरकारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लिया है।
ये भी पढ़ें: MP एजुकेशन बोर्ड ने जारी की डेटशीट, जानें कब शुरू और कब खत्म होंगे 5वीं और 8वीं के एग्जाम?
कौन हैं SDM आरती सिंह?
SDM आरती सिंह पहले भी कई बार चर्चा में रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल का दौरा किया था। इस दौरान वह कुछ समय के लिए टीचर बनीं और बच्चों को इंग्लिश विषय का ‘द ब्लैक एयरोप्लेन’ का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों का टेस्ट भी लिया।
कई बार चर्चा में रह चुकी हैं आरती सिंह
वह खंडवा जिले की पंधाना एसडीएम भी रह चुकी हैं। जहां कावड़ यात्रा विवाद सामने आने पर उन्हें छुट्टी पर भेजा गया। आरती सिंह ने सशर्त कावड़ यात्रा निकालने के आदेश जारी किए थे। जिस पर विवाद हुआ था। पंधाना एसडीएम रहते हुए आरती सिंह काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने मानवता की मिसाल दिखाकर घायलों को खुद अपने वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था।
यह भी पढ़ें: MP: ‘वन, वनोपज और वन्य-प्राणी प्रदेश की पहचान’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
19 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
23 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
23 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines