Union Minister Shivraj Singh Chauhan: केन्द्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को इछावर पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र की सभी लाडली बहनों से मुलाकात की। इस दौरान बहनों ने भी भैया शिवराज को तिलक लगाकर आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। वहीं इस दौरान शिवराज सिंह चौहान भावुक हो गए, उन्होंने बहनों के सिर पर हाथ रखकर सभी के लिए ‘फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है…’ गाना गाया। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना को लेकर भी एक बड़ा संकेत दिया है।
लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने के संकेत
बता दें कि कुछ दिनों पहले शिवराज सिंह सीहोर गए थे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान शिवराज ने लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने के संकेत दिए। शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना की राशि समय-समय पर बढ़ाई जाएगी। आने वाले समय में योजना की राशि 3000 रुपये तक बढ़ाई जाएगी। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि लाडली बहनों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने आगे कहा कि पहले इस योजना के तहत 1000 रुपये मिल रहे थे। फिर 1250 रुपये हुए, अब इसके बाद ऐसे ही आगे भी इस योजना की राशि बढ़ाई जाएगी, जो बढ़ते हुए 3000 रुपये तक भी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: UNICEF ने की CM मोहन यादव के काम की सराहना, इस योजना को बताया अनूठी पहल
लाडली बहनों के बीच शिवराज
बात दें कि शिवराज सिंह भले ही अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं हैं, लेकिन वह प्रदेश की लाडली बहनों के बीच अपनी इस योजना को लेकर हमेशा याद किए जाते हैं। शिवराज सिंह ने इस योजना की शुरुआत में 1000 रुपये हर महीने से की थी। इसके बाद योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines