मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ सिरप से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है. किडनी संक्रमण के कारण आज दो और बच्चों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. इसकी पुष्टि गुरुवार को छिंदवाड़ा के एडिशनल कलेक्टर धीरेंद्र सिंह नेत्री ने की.
एडिशनल कलेक्टर ने बताया कि 5 वर्षीय विशाल की बुधवार शाम और 4 साल के मयंक सूर्यवंशी की देर रात महाराष्ट्र के नागपुर में एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मध्य प्रदेश में इन मौतों की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है. जो मामले की जांच कर रही है.
बंद हुई श्रीसन फार्मा कंपनी
कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मध्य प्रदेश, राजस्थान में कई बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं, अब इस मामले में एक्शन लेते हुए श्रीसन फार्मा को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया गया है. बता दें कि तमिलनाडु के फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में चार दशकों से अधिक समय से सक्रिय जी. रंगनाथन को मध्यप्रदेश में कफ सिरप से अब तक 22 बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें- कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौत मामले में बड़ा एक्शन, श्रीसन फार्मा को स्थायी रूप से किया जाएगा बंद
तमिलनाडु से गिरफ्तार हुआ एस रंगनाथन
बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस ने एक्शन लेते हुए आज पुलिस ने कोल्ड्रिफ कंपनी के मालिक एस रंगनाथन को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है. दवा बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन से पूछताछ की जा रही है. हाल ही में पुलिस ने कंपनी मालिक और दवा लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से अभी तक छिंदवाड़ा, बैतूल आदि में अब तक 22 बच्चों की मौत हो चुकी है. मप्र सरकार ने बच्चों की मौत होने पर यह सिरप बैन कर दी थी. इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान राज्यों में भी यह सिरप बैन की जा चुकी है.
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
2 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
9 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines