Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मौत के ठीक 12 दिन बाद, रविवार को ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर गमगीन माहौल में कर दिया गया. इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली एम्स (AIIMS) से आई चार सदस्यीय डॉक्टरों की स्पेशल मेडिकल टीम ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया. रविवार सुबह करीब 3:40 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्विशा के पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपा गया. इस दौरान एम्स भोपाल की मोर्चरी के बाहर का नजारा बेहद भावुक करने वाला था, जहां मृतका के माता-पिता और रिश्तेदार फूट-फूटकर रोते नजर आए.
अंतिम संस्कार से पहले ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने भोपाल के आम लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बेटी की अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि यह आघात सिर्फ उनके परिवार पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर है.
रिटायर्ड जज सास के घर पहुंची पुलिस और एम्स की टीम
पोस्टमार्टम प्रक्रिया खत्म होते ही जांच में तेजी आ गई है. दिल्ली एम्स के डॉक्टरों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित कटारा हिल्स वाले घर पहुंची. यहां टीम ने उस जगह का बारीकी से निरीक्षण किया जहां 12 मई को ट्विशा का शव मिला था. डॉक्टरों की मौजूदगी में पुलिस ने ‘स्पॉट वेरिफिकेशन’ किया ताकि मौत की असल वजहों का पता लगाया जा सके.
पहले पोस्टमार्टम पर परिजनों ने उठाए थे गंभीर सवाल
33 वर्षीय ट्विशा शर्मा बीते 12 मई को अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं. इसके बाद हुए पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए थे. उनका आरोप था कि पहली जांच में शरीर के चोट के निशान, गर्दन की बनावट और कई अहम फोरेंसिक पहलुओं को नजरअंदाज किया गया. इसके बाद परिवार ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली एम्स की टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने का ऐतिहासिक आदेश दिया.
इस मामले में ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का संगीन आरोप लगाया है. वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि ट्विशा को नशे की लत थी. पुलिस ने इस मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें पति समर्थ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है.
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines