Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, जांच के लिए रिटायर्ड जज के घर पहुंची पुलिस

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की ट्विशा शर्मा की मौत के 12 दिन बाद रविवार को भदभदा विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद दिल्ली एम्स की डॉक्टरों की टीम ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया. इसके तुरंत बाद पुलिस और डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया.

twisha sharma funeral
विज्ञापन

Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मौत के ठीक 12 दिन बाद, रविवार को ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर गमगीन माहौल में कर दिया गया. इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली एम्स (AIIMS) से आई चार सदस्यीय डॉक्टरों की स्पेशल मेडिकल टीम ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया. रविवार सुबह करीब 3:40 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्विशा के पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपा गया. इस दौरान एम्स भोपाल की मोर्चरी के बाहर का नजारा बेहद भावुक करने वाला था, जहां मृतका के माता-पिता और रिश्तेदार फूट-फूटकर रोते नजर आए.

अंतिम संस्कार से पहले ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने भोपाल के आम लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बेटी की अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि यह आघात सिर्फ उनके परिवार पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर है.

विज्ञापन

रिटायर्ड जज सास के घर पहुंची पुलिस और एम्स की टीम

पोस्टमार्टम प्रक्रिया खत्म होते ही जांच में तेजी आ गई है. दिल्ली एम्स के डॉक्टरों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित कटारा हिल्स वाले घर पहुंची. यहां टीम ने उस जगह का बारीकी से निरीक्षण किया जहां 12 मई को ट्विशा का शव मिला था. डॉक्टरों की मौजूदगी में पुलिस ने ‘स्पॉट वेरिफिकेशन’ किया ताकि मौत की असल वजहों का पता लगाया जा सके.

पहले पोस्टमार्टम पर परिजनों ने उठाए थे गंभीर सवाल

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा बीते 12 मई को अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं. इसके बाद हुए पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए थे. उनका आरोप था कि पहली जांच में शरीर के चोट के निशान, गर्दन की बनावट और कई अहम फोरेंसिक पहलुओं को नजरअंदाज किया गया. इसके बाद परिवार ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली एम्स की टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने का ऐतिहासिक आदेश दिया.

इस मामले में ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का संगीन आरोप लगाया है. वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि ट्विशा को नशे की लत थी. पुलिस ने इस मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें पति समर्थ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ