MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में तीर्थ दर्शन योजना तो पहले से सरकार चला रही है, लेकिन अब इस योजना में एक और सुविधा जोड़ी गई है। पहले बुजुर्गों को देश के अलग अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने ट्रेन से भेजा जाता रहा है, लेकिन पहली बार सरकारी खर्च पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा आज से शुरू की गई है। जिसके बाद प्लेन से तीर्थ दर्शन कराने वाला देश का पहला राज्य एमपी बन गया है।
32 बुजुर्गों को सीएम शिवराज ने किया रवाना
आज भोपाल एयरपोर्ट से प्लेन से 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया, इस दौरान तीर्थ यात्रा पर जाने वाले बुजुर्गों ने सीएम शिवराज को आशीर्वाद भी दिया।
19 जुलाई तक 25 जिलों के यात्री करेंगे यात्रा
पहली बार प्लेन यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कराई जा रही है। 19 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज के बाद अब शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर ले जाया जाएगा। आज पहली ट्रिप में भोपाल के यात्री तीर्थ दर्शन के लिए प्रयागराज रवाना किए गए हैं।
कमलनाथ ने साधा निशाना
हालांकि इस योजना पर सियासत भी शुरू हो गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तीर्थ दर्शन योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने पर सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि ‘शिवराज जी आसमान में हैं, जमीन पर आ जाए तो मध्यप्रदेश सुधर जाएगा’। ऐसे में आने वाले वक्त में इस मुद्दे पर और भी सियासत होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
15 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines