'कुछ तो बात होगी कि हम बेवफा हुए...', बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले सुरेश पचौरी

Suresh Pachouri Joins BJP: पूर्व रक्षा मंत्री सुरेश पचौरी आज बीजेपी में शामिल हो गए। उनके साथ कांग्रेस के 10 और नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी में शमिल होने के बाद पचौरी ने कहा कि कांग्रेस जनता से दूर हो गई है। वह उन नीतियों और सिद्धांतों से विमुख हो रही है, जिसके लिए वह जानी जाती थी।

suresh pachouri joins bjp

Lok Sabha Election 2024; बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस पर जमकर बरसे सुरेश पचौरी

Suresh Pachouri Joins BJP: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले 9 मार्च को बड़ा झटका लगा। पार्ट के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उनके साथ 10 अन्य नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। बीजेपी में शामिल होने के बाद पचौरी ने कहा कि मुझे अपने जीवन में कभी भी पद की लालसा नहीं रही। मैं बिना शर्त के बीजेपी में शामिल हुआ हूं। इस दौरान उन्होंने शायरी भरे लहजें कहा- राख के ढेर पर ना शोले हैं ना अंगारे हैं, कुछ तो बात होगी कि हम बेवफा हुए।

‘अपनी नीतियों से विमुख हो रही कांग्रेस’

सुरेश पचौरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों और सिद्धांतों से विमुख हो रही है, जिसके लिए वह जानी जाती थी। उसने खुद को जनता से दूर कर लिया है। कांग्रेस को अपने इतिहास को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। पचौरी ने कहा कि कांग्रेस एक वर्गहीन समाज (Classless Society) की स्थापना करना चाहती थी, लेकिन आज इसे दरकिनार कर दिया गया है। कांग्रेस जनता से दूर हो गई है।

‘अप्रासंगिक हो गई है कांग्रेस’

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं से पूछा गया कि वे पार्टी में क्यों शामिल हो रहे हैं और क्या उनकी कुछ शर्तें हैं, तो उन्होंने कहा कि कोई शर्त नहीं है। हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेवा करना चाहते हैं। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई है। उसके पास न तो नीति है, न नेतृत्व और न ही नियत।

‘अभी कांग्रेस के और नेता बीजेपी में शामिल होंगे’

वहीं, जब कैलाश विजयवर्गीय से कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी और भी बड़ी सख्या में लोग आएंगे। आज पचौरी के अलावा, कांग्रेस के 10 और नेता बीजेपी में शामिल हुए, जिसमें संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, योगेश शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, अतुल शर्मा और कैलाश मिश्रा शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ