---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

सुरेश पचौरी कौन हैं, जिन्होंने कांग्रेस के 10 नेताओं के साथ थामा बीजेपी का दामन

Suresh Pachouri: लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ कई समर्थकों ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। पचौरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर नहीं आए थे।

शब्बीर अहमद

Suresh Pachouri: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चंद दिनों में होने वाला है। उससे पहले, मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उनके साथ विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले भी बीजेपी में शामिल हुए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला को अंगवस्त्र पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अर्जुन पलिया और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैलाश मिश्रा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

---विज्ञापन---

गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे सुरेश पचौरी

सुरेश पचौरी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रहीं थी कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पचौरी की जॉइनिंग को लेकर दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से भी बातचीत हुई है। पचौरी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं सुरेश पचौरी?

सुरेश पचौरी का जन्म एक जुलाई 1952 को हुआ। उन्होंने भारत सरकार के कई मंत्रालयों में काम किया। उन्होंने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही, उन्होंने सोफिया आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज से एलएलबी भी किया हुआ है। उनकी शादी सुपर्णा से हुई है, जिससे उनके दो बेटे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव का स्टूडेंट को बड़ा तोहफा, इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें प्लान?

---विज्ञापन---

सुरेश पचौरी का राजनीतिक सफर

सुरेश पचौरी ने 1972 में भारतीय युवा कांग्रेस से अपने राजनीति की शुरुआत की। वे 1981 से लेकर 1983 तक मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव और 1984 से 1985 तक अध्यक्ष रहे। वे पहली बार 1984 में राज्यसभा के लिए चुने गए। इसके बाद वे 1990, 1996 और 2002 में भी राज्यसभा भेजे गए। वे गृह और रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहे। वे 14 फरवरी 2008 से 5 अप्रैल 2011 तक एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर CM मोहन यादव का ऐलान, मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई मूवी

---विज्ञापन---

First published on: Mar 09, 2024 08:21 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola