सोनम हनीमून केस में नए खुलासे ने पलटी कहानी, पिता का गहने वापस लेने से इनकार, बोले-बेटी को दिया दान...

Sonam Raghuvanshi father big statement: चर्चित सोनम रघुवंशी हनीमून केस में नए खुलासे से कहानी पलट गई है। सोनम रघुवंशी के पिता का बेटी के दहेज पर बड़ा बयान सामने आया है। गौरतलब है कि राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम के मायके से विवाह में दिए गए गहनों की वापसी की मांग की थी। समाज के वरिष्ठों और पुलिस की मौजूदगी में यह गहने सोनम के भाई गोविंद ने राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी को सौंप दिए।

sonam father

Sonam Raghuvanshi father big statement: राजा रघुवंशी की हत्या के केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में सोनम रघुवंशी के पिता खुद बेटी के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मैं सोनम से मिलकर खुद बात नहीं कर लेता, तब तक यकीन नहीं कर सकता कि वही पति राजा की हत्या की दोषी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोनम रघुवंशी ने अपराध कबूल किया तो वे उससे सारे रिश्ते तोड़ लेंगे और कोई कानूनी सहायता नहीं देंगे। लेकिन यदि यह किसी गहरी साजिश का हिस्सा साबित होता है, तो वे बेटी के पक्ष में खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को दिया हुआ दान वापस नहीं लेते

इससे पहले सोनम रघुवंशी के पिता ने बेटी की शादी में दिए दहेज और नकद उपहारों को यह कहते हुए वापस लेने से इनकार कर दिया कि बेटी को दिया हुआ दान वापस नहीं लेते। इससे पहले कहा जा रहा था कि राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम के मायके से विवाह में दिए गए गहनों की वापसी की मांग की थी। समाज के वरिष्ठों और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में यह गहने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी को सौंप दिए।

सोनम ने मायके में छोड़ दिए थे गहने

गोविंद के अनुसार, ये गहने सोनम ने हनीमून के लिए रवाना होते समय मायके में ही छोड़ दिए थे। वह सिर्फ पति द्वारा पहनाया गया मंगलसूत्र साथ लेकर गई थी। गहनों की यह वापसी राजेंद्र नगर थाना पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए और समाज के प्रतिनिधियों ने इसकी निगरानी की। सोनम के पिता ने दहेज और नकद उपहारों को वापस लेने से इनकार कर भावनात्मक लेकिन सशक्त संदेश दिया।

विज्ञापन

शिलांग में क्या हुआ था 23 मई के दिन?

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए 20 मई को मेघालय के शिलांग में गए थे। 23 मई को कपल रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। 2 जून को जब राजा का शव बरामद हुआ तो लापता कपल का केस हत्या में बदल गया, तब अटकलें थीं कि सोनम के साथ भी कोई अनहोनी हु़ई होगी। 8 जून को जब यूपी के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी सामने आई तो सारा केस ही बदल गया। शिलांग पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य के साथ मिलकर पति को मरवाया। शुरुआती जांच के बाद सोनम और उसके साथियों को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग जेल भेज दिया गया। अब तक पुलिस दो बार सोनम से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ