तलाक के बाद जेंडर चेंज कराकर ट्रांसजेंडर बनेगा पति, ग्वालियर की फैमिली कोर्ट में अनोखा मामला

Unique Divorce Case: तलाक का अनोखा केस सामने आया है। एक शख्स अपनी पत्नी से इसलिए तलाक लेना चाहता है, क्योंकि वह ट्रांसजेंडर बनना चाहता है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की फैमिली कोर्ट में तलाक का केस दायर किया गया था और पति-पत्नी में तलाक को लेकर सहमति भी बन गई है। पढ़ें करण मिश्रा की रिपोर्ट…

Divorce Case | Family Court | Gwalior News

शादी के 6 साल बाद पत्नी को पति के समलैंगिक होने के बारे में पता चला।

Unique Divorce Case in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फैमिली कोर्ट में तलाक का अनोखा केस आया है। एक शख्स अपनी पत्नी को तलाक देकर ट्रांसजेंडर बनेगा। ट्रांसजेंडर बनने के लिए वह अपनी पत्नी और 3 साल के बेटे से रिश्ता तोड़ना चाहता है। तलाक का केस दायर करने वाला शख्स राजस्थान के टोंक जिले का निवासी है और वह समलैंगिक है। 21 नवंबर 2019 को ग्वालियर निवासी लड़की से उसकी शादी हुई थी। पति के समलैंगिक होने और उसकी ट्रांसजेंडर बनने की इच्छा जानने के बाद पत्नी तलाक के लिए सहमत हो गई है। तलाक के बदले शख्स पत्नी को 3 लाख रुपये और गहने लौटाएगा। तलाक फाइनल होने के बाद शख्स जेंडर चेंज कराकर महिला बनेगा। इस केस की पूरी कोर्ट में और पूरे शहर में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी आपसी सहमति से ले रहे तलाक

शख्स के वकील धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि तलाक का अजीबो-गरीब केस मिला है। राजस्थान निवासी शख्स ने पत्नी से तलाक मांगा है और पत्नी तलाक देने को राजी भी हो गई है। केस दायर करते समय शख्स ने बताया कि नवंबर 2019 में शादी के बाद पत्नी रजनी के साथ विवाद होने लगे थे। 2 नवंबर 2021 को रजनी ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि रजनी ससुराल छोड़कर ग्वालियर अपने मायके चली गई। 31 दिसंबर 2023 से रजनीत बेटे को लेकर पति से अलग रह रही है और अब दोनों आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। दोनों के बीच तलाक को लेकर बनी सहमति का डॉक्यूमेंट भी रजिस्टर्ड हो गया है। शख्स ने रजनी और बच्चे को 3 लाख रुपये देने और शादी के समय मिला सामान, जेवरात लौटाने का वादा किया है।

विज्ञापन

मेडिकल एक्सपर्ट ने बताया मानसिक बीमारी

वकील ने बताया कि पति तलाक इसलिए ले रहा है, क्योंकि वह समलैंगिक है और तलाक के बाद मेडिकल ट्रीटमेंट लेते हुए महिला ट्रांसजेंडर बनेगा। वहीं मामले को लेकर जब मेडिकल एक्सपर्ट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अचानक से किसी व्यक्ति के मन मे ट्रांसजेंडर बनने से जुड़ी साइक्लोजी का जन्म लेना ‘जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर’ हो सकता है, जो एक तरह की मानसिक बीमारी होती है। इसमें शरीर तो आदमी का होता है, लेकिन मन महिलाओं जैसा हो जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ