---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP को मिला टूरिज्म बोर्ड का नेशनल अवॉर्ड, महाकाल से खजुराहो तक देखने लायक हैं 7 स्पॉट्स

MP Tourism: मध्य प्रदेश को टूरिज्म बोर्ड से मिला बड़ा अवॉर्ड। यह अवॉर्ड राज्य की धरोहरों को मिला है। अगर आपको भी इंदौर, महाकालेश्वर या खजुराहो जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को देखना है, तो एक बार यहां जरूर आए। चलिए जानते हैं एमपी के 7 प्रमुख स्थलों के बारे में।

MP Tourism: भारत का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य किसी से कम नहीं है। हाल ही में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को देश का प्रतिष्ठित ‘नेशनल टूरिज्म अवॉर्ड’ मिला है। यह किसी भी राज्य के लिए गर्व की बात होती है। इस अवॉर्ड ने न सिर्फ टूरिज्म को बढ़ावा दिया है बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश घूमने के लिए भारत के सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक है। जहां लोगों को समुद्र तटों और ब्यूटीफुल हिल स्टेशन में शांति की तलाश होती है, वहां एक राज्य मध्य प्रदेश कैसे इन सभी से आगे निकल गया। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के 7 बेस्ट टूरिज्म स्पॉट्स के बारे में।

क्यों दिया गया अवॉर्ड?

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के टूरिज्म बोर्ड को नेशनल अवॉर्ड फॉर मोस्ट इफेक्टिव एंड ट्रांसफॉर्मेशनल इनिशिएटिव के तहत इस पद से सम्मानित किया है। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया था और पूरे टूरिज्म बोर्ड को बधाई दी थी।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश के 7 बेस्ट प्लेस

1. महाकालेश्वर मंदिर

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित यह मंदिर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सावन के महीने में इस मंदिर में दर्शन करना फलदाई माना जाता है। महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती बहुत प्रचलित मानी जाती है। अगर आप एमपी जा रहे हैं, तो इस मंदिर में जरूर दर्शन करें।

---विज्ञापन---

2. खजुराहो मंदिर

छतरपुर जिले में मौजूद खजुराहो मंदिर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है। इस जगह को भारत की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक माना जाता है। यह स्थल  अपनी अद्भुत स्थापत्य कला और कामकला की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर को हिंदू और जैन मंदिरों का सुंदर मिश्रण माना जाता है।

---विज्ञापन---

3. सांची स्तूप, रायसेन

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सांची नगर के पास मौजूद यह स्थल बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है। यह जगह भोपाल से 46 किलोमीटर स्थित है। इतिहासकारों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जगह का निर्माण राजा अशोक की पत्नी, रानी देवी और उनकी बेटी ने करवाया था। यह देश के पुराने बौद्ध स्मारकों में से एक है।

---विज्ञापन---

4. पचमढ़ी हिल स्टेशन

अगर आपको इस मौसम में कोई ठंडा और शांत लोकेशन चाहिए तो मध्य प्रदेश के पचमढ़ी हिल स्टेशन जा सकते हैं। यह जगह जून-जुलाई के महीनों में सैलानियों के बीच काफी पॉपुलर रहती है। यहां आपको झरने, गुफाएं और हरियाली का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। जो लोग ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं, उन्हें यहां जरूर आना चाहिए।

---विज्ञापन---

5. रॉक शेल्टर्स ऑफ भीमबेटका, रायसेन

---विज्ञापन---

रायसेन जिले में मौजूद यह पर्यटक स्थल भी लोगों के मन को खूब लुभाता है। यहां आपको हजारों साल पुराने शैल चित्र देखने को मिलेंगे, जो मानव सभ्यता की शुरुआती दौर को दर्शाते हैं।

6. कान्हा नेशनल पार्क, मंडला

---विज्ञापन---

कान्हा नेशनल पार्क या कान्हा टाइगर रिजर्व में आपको बाघ और कई प्रकार के जानवर और जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे। यहां घूमने का सही समय मार्च से जून और फिर सितंबर से नवंबर के बीच का होता है। बच्चों को यह जगह काफी पसंद आ सकती है। कान्हा पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर, सुस्त भालू, बारहसिंघा, इंडियन चीता और जंगली कुत्ते देखने को मिलते हैं।

7. ग्वालियर

---विज्ञापन---

ग्वालियर में सास-बहु मंदिर, ग्वालियर का किला, तानसेन की समाधि और ग्वालियर चिड़ियाघर देख सकते हैं। यहां सिंधिया राजपरिवार का वर्तमान स्थल जयविलास पैलेस भी है, जिसे अब म्यूजियम बना दिया गया है। आप यहां भी घूमने जा सकते हैं। इस म्यूजियम के हॉल में दुनिया का सबसे भारी झूमर लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें-  Travel Destination: रानीखेत के पास छुपे हैं ये हिल स्टेशन, अगली छुट्टी के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

First published on: Jul 12, 2025 11:34 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola