Shocking! मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अनोखा मामला, महिला ने 'चार' पैरों वाली बच्ची को दिया जन्म

baby girl with four legs

Baby Girl With Four Legs: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने ‘चार’ पैरों वाली एक बच्ची को जन्म दिया है, जिसे लेकर लोगों में उत्सुकता है। सिकंदर कम्पू मोहल्ले की आरती कुशवाहा ने कमला राजा अस्पताल के महिला एवं बाल रोग विभाग में बुधवार को बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि नवजात स्वस्थ है।

विज्ञापन

बच्ची का वजन 2.3 किग्रा है। जन्म के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने जयारोग्य अस्पताल समूह ग्वालियर के अधीक्षक के साथ शिशु की जांच की। जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि इस बच्ची के कमर के नीचे का हिस्सा दो अतिरिक्त पैरों के साथ विकसित हुआ है, लेकिन वे पैर निष्क्रिय हैं।

विज्ञापन

सर्जरी के जरिए हटाए जाएंगे निष्क्रिय पैर

बताया जा रहा है कि अभी बाल रोग विभाग के डॉक्टर जांच कर रहे हैं कि कहीं शरीर के किसी हिस्से में कोई अन्य विकृति तो नहीं है। जांच के बाद अगर वह स्वस्थ है तो सर्जरी के जरिए उन पैरों को हटा दिया जाएगा। ताकि वह सामान्य जीवन जी सके।

विज्ञापन

अधीक्षक ने यह भी कहा, ”बच्ची को फिलहाल कमला राजा अस्पताल के बाल रोग विभाग के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में भर्ती कराया गया है। शिशु की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टर उसके अतिरिक्त पैरों को सर्जरी कर निकालने की बात कह रहे हैं। फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।”

विज्ञापन

रतलाम में महिला ने दो सिर वाले बच्चे को दिया था जन्म

इससे पहले इसी साल मार्च में मध्य प्रदेश के रतलाम में एक महिला ने दो सिर, तीन हाथ और दो पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया था। तब बच्चे का इलाज करने वाले डॉ. ब्रजेश लाहोटी ने ANI को बताया था, “दंपति की यह पहली संतान है, इससे पहले सोनोग्राफी रिपोर्ट में पता चला था कि दो बच्चे हैं। यह एक दुर्लभ मामला है, इसका जीवन बहुत लंबा नहीं होगा।”

उन्होंने कहा था, “बच्चे का वजन लगभग 3 किलो है, उसकी दो रीढ़ की हड्डी और एक पेट है। यह एक बहुत ही जटिल स्थिति है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ