PM Modi In Shillong: प्रधानमंत्री ने मेघालय को दी सौगत, शिलांग में 2450 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi inaugurates various developmental projects

PM Modi In Shillong: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्वोत्तर परिषद (NEC) के स्वर्ण जयंती समारोह के हिस्से के रूप में शिलांग में 2450 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस क्षेत्र में दूरसंचार कनेक्टिविटी को और बढ़ावा देने के लिए, पीएम मोदी ने 4जी मोबाइल टावर राष्ट्र को समर्पित किए, जिनमें से 320 से अधिक पूरे हो चुके हैं और लगभग 890 निर्माणाधीन हैं।

IIM शिलांग के नए कैंपस का किया उद्धाटन

पीएम मोदी ने उमसावली में आईआईएम शिलांग के नए कैंपस और शिलांग-दींगपसोह रोड का भी उद्घाटन किया, जो नई शिलांग सैटेलाइट टाउनशिप और भीड़भाड़ वाले शिलांग को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। मोदी ने तीन राज्यों मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में चार अन्य सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने मशरूम के उत्पादन को बढ़ाने और किसानों और उद्यमियों के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मेघालय में मशरूम विकास केंद्र में स्पॉन प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी उन्नयन के माध्यम से मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों की आजीविका में सुधार के लिए पीएम मोदी द्वारा मेघालय में एक एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र का भी उद्घाटन किया गया।

21 हिंदी पुस्तकालयों का भी किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और असम में 21 हिंदी पुस्तकालयों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में छह सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

कार्यक्रम के दौरान तुरा और शिलांग टेक्नोलॉजी पार्क फेज-2 में इंटीग्रेटेड हॉस्पिटैलिटी एंड कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला भी रखी गई। टेक्नोलॉजी पार्क फेज-2 का बिल्ट-अप एरिया करीब 1.5 लाख वर्ग फुट होगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह पेशेवरों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा और 3000 से अधिक नौकरियां सृजित करने की उम्मीद है।

इंटीग्रेटेड हॉस्पिटैलिटी एंड कन्वेंशन सेंटर में एक कन्वेंशन हब, गेस्ट रूम, फूड कोर्ट आदि होंगे। यह क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो, केंद्रीय पर्यटन और डोनर मंत्री जी किशन रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ