नर्मदापुरम में 3.0 गीगावॉट सोलर सेल यूनिट की तैयारी, 700 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के दूसरे ग्रियू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और निदेशक विनय ठडानी और प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की भागीदारी को सशक्त करेगी, बल्कि इससे 700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं भी हैं।

Madhya Pradesh, Chief Minister DR. Mohan Yadav, CM Mohan Yadav, Madhya Pradesh News, मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सीएम मोहन यादव, मध्य प्रदेश समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्रियू एनर्जी के सीईओ से बात करते हुए

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के दूसरे ग्रियू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और निदेशक विनय ठडानी और प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। बैठक में नर्मदापुरम जिले में प्रस्तावित 3.0 गीगावॉट क्षमता की सोलर सेल परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुकूल औद्योगिक सहायता पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन

प्रदेश की भागीदारी को करेगी सशक्त

सरकार का दावा है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की भागीदारी को सशक्त करेगी, बल्कि इससे 700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं भी हैं। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर निदेशक विनय ठडानी और प्रतिनिधियों काफी देर तक बात की। मुख्यमंत्री ने नर्मदापुरम में 3.0 गीगावॉट सोलर सेल यूनिट को लेकर कहा कि इससे राज्य का विकास तेजी से होगा।

विज्ञापन


स्थानीय आर्थिक विकास को भी करेगी गति प्रदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में हरित ऊर्जा परियोजनाओं को आवश्यक प्रोत्साहन देने और उद्योगों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह परियोजना राज्य के पर्यावरणीय लक्ष्यों को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी। बैठक में यह भी स्पष्ट हुआ कि मध्यप्रदेश सतत ऊर्जा नवाचार का एक उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ