Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

दर्दनाक: बेटे को बचाने के लिए मां ने कुएं में लगा दी छलांग, दोनों की डूबकर मौत

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक घटना हो गई। यहां कुएं में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को सुनकर पूरे गांव में मातम पसर गया है। बेटे को बचाने के लिए कुएं में कूदी […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 25, 2022 11:18

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक घटना हो गई। यहां कुएं में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को सुनकर पूरे गांव में मातम पसर गया है।

बेटे को बचाने के लिए कुएं में कूदी मां

जानाकारी के मुताबिक मामला शिवपुरी जिले के सलोदा गांव का है, जहां मां और डेढ़ साल के बेटे की मौत कुएं में डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कुएं पर कपड़े धो रही थी।

---विज्ञापन---

इसी दौरान पास में खेल रहा डेढ़ साल का बेटा अचानक कुएं में गिर गया, जिसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। लेकिन तैरना ना आने की वजह से दोनों की मौत हो गई।

इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में  मातम छा गया है। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 24, 2022 07:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.