Shivpuri, Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 : मध्य प्रदेश की शिवपुरी विधानसभा सीट पर देवेंद्र कुमार ‘जैन’ को 43030 वोटों के साथ बड़ी जीत मिली है। सुबह से ही शिवपुरी विधानसभा पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। यह खास सीट है क्योंकि पिछले 30 साल से पिछोर विधानसभा सीट से चुनाव जीत रहे केपी सिंह हैं को कांग्रेस ने पिछोर विधानसभा सीट की बजाय शिवपुरी से टिकट दिया। वहीं भाजपा ने भी इस बार पार्टी की सीनियर लीडर यशोधरा राजे सिंधिया की बजाय देवेन्द्र जैन को टिकट दिया है। कहा जा रहा था कि यशोधरा राजे सिंधिया अपने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
भाजपा का गढ़ मानी जाती है शिवपुरी
बता दें कि शिवपुरी विधानसभा सीट, भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर पिछले चार बार से बीजेपी लगातार चुनाव जीतती रही है। यशोधरा राजे साल 1998, 2003, 2013 और 2018 में विधायक चुनी जा चुकी हैं। यह सीट बीजेपी का किला मानी जाती है। साल 1990 से यहां बीजेपी के उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं। हालांकि इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के केपी सिंह बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ था रोष
तीन दशक के राजनीतिक करियर के बावजूद, यशोधरा राजे सिंधिया को मणिखेड़ा पेयजल परियोजना और सीवर परियोजना के पूरा नहीं होने के कारण मतदाताओं के बीच असंतोष का सामना करना पड़ा। एक यह भी वजह है कि भाजपा ने देवेन्द्र जैन को यहां से टिकट दिया। बहरहाल, यह फैसला कितना उचित रहता है यह कुछ देर के बाद ही साफ हो पाएगा।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines