Raja Raghuwanshi murder: राजा रघुवंशी मर्डर मामले में नया अपडेट सामने आया है। शिलॉन्ग कोतवाली थाने में सोनम और अन्य आरोपियों से पुलिस हत्या के राज खोलने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर शिलॉन्ग पुलिस की एक टीम सोनम के घर पहुंची है। मामले में पुलिस सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी, पिता और मां समेत परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस इसलिए भी जांच में जुटी है क्योंकि सोनम की गिरफ्तारी से पहले आखिरी बार उसके भाई गोविंद से बातचीत हुई थी। इसको लेकर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राजा के परिजनों से मिली थी शिलॉन्ग पुलिस
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को शिलॉन्ग पुलिस राजा रघुवंशी के घर भी पहुंची थी, जहां राजा के परिवार के सदस्यों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की गई थी। परिवार के सदस्यों की मानें तो पुलिस ने शादी के बाद सोनम के व्यवहार को लेकर जानकारी मांगी। इसके अलावा सोनम क्या-क्या सामान लेकर गई, इसको लेकर भी पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस देवास नाका के पास स्थित हीराबाग बिल्डिंग में पहुंची थी। जहां पर बिल्डिंग के ब्रोकर शोलेम जेम्स से भी पूछताछ की। राज का दोस्त और आरोपी विशाल चौहान ने 30 मई को जेम्स के साथ रेंट एग्रीमेंट किया था।
ये भी पढ़ेंः Sonam Raghuvanshi की करतूत का मिला सबूत, देवेंद्र सिंह के आखिरी वीडियो से खुला राज
आरोपियों के परिजनों से पूछताछ करेगी पुलिस
जानकारी के अनुसार आज शिलॉन्ग पुलिस तीनों आरोपी विशाल, विकास, आकाश और आनंद के परिजनों से पूछताछ कर सकती है। इस बीच पुलिस आज सोनम रघुवंशी के घर पहुंच गई है। पिछले कई दिनों से सोनम के घरवालों ने खुद के घर में बंद कर रखा है ऐसे में आज पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तो घर का दरवाजा खोला गया।
आज खत्म होगी रिमांड
पुलिस की कोशिश है कि कैसे भी करके अरेस्ट किए गए सभी आरोपियों के फोन जब्त किए जाए, ताकि अधिक से अधिक खुलासा किया जा सके। वहीं सोनम समेत सभी आरोपियों की रिमांड अवधि आज समाप्त हो रही है, ऐसे में कल सभी आरोपियों को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में आज शिलॉन्ग पुलिस ताबड़तोड़ पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ेंः सोनम का हाथ पकड़ राजा ने दिए थे ये 3 वचन, क्या था ‘बेवफा पत्नी’ का एक्सप्रेशन? कपल का नया वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
9 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines