सोनम का हाथ पकड़ राजा ने दिए थे ये 3 वचन, क्या था 'बेवफा पत्नी' का एक्सप्रेशन? कपल का नया वीडियो वायरल

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजा से सोनम के लिए 3वादे करवाए जा रहे हैं। राजा ने सोनम के लिए तीन वादे मान गया था। वीडियो में देखें इस दौरान कैसा था सोनम का रिएक्शन।

Raja Raghuvanshi New Video Viral

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी का एक और वीडियो वायरल

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दोनों की शादी के दौरान का बताया जा रहा है। स्टेज पर सोनम और राजा खड़े हैं और एक शख्स एंकरिंग कर रहा है। वह इन दोनों से एक-दूसरे के लिए वादे करवा रहा है। इस दौरान राजा से तीन वादे लिए गए थे और राजा तीनों पर राजी हो गया था।

विज्ञापन

राजा ने दिए थे ये वचन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एंकर राजा से कह रहा है कि वादा करो कि मैं रोज सुबह पहले उठूंगा और चाय बनाऊंगा। इसके बाद मैं सोनम को उठाऊंगा। राजा ने कहा कि चाय बनानी नहीं आती है लेकिन मैं सीख लूंगा, और वह इसके लिए राजी हो गया। राजा से दूसरा वचन लिया गया कि वह सोनम को शॉपिंग कराने ले जाएगा। उसने इस पर भी हामी भर दी।

विज्ञापन

सोनम ने कर दिया था इनकार

एंकर ने राजा से कहा कि वादा करो कि मैं सोनम को वर्ल्ड टूर पर लेकर जाऊंगा। राजा ने इस पर भी सहमति दे दी। इसके बाद एंकर ने सोनम से वचन लेने के लिए कहा कि राजा कहीं भी जाएं, दोस्तों संग पार्टी करें, मैं उनसे कुछ नहीं पूछूंगी। इस पर सोनम ने इनकार कर दिया था। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हँस पड़े थे।

हालांकि एंकर ने यह सब सिर्फ़ मज़ाक के तौर पर किया था और अंत में एंकर ने यह भी कह दिया था कि “राजा भाई, तुम तो गए।” इसके बाद एंकर ने दोनों से वचन लिया था कि राजा और सोनम “आईपीएल की एक टीम” तैयार करेंगे। इसका तात्पर्य उनके बच्चों से था।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ