विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग बेकाबू हो गई है। इस मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की। सीएम ने रक्षा मंत्री से बात कर आग बुझाने के लिए एयरफोर्स की मदद मांगी। इसके बाद रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स को निर्देश दिया। रक्षा मंत्री के निर्देश पर रात को एयरफोर्स के AN 32 विमान और MI 15 हेलीकॉप्टर भोपाल पहुंचेंगे। एएन 52 और एमआई 15 बकेट के द्वारा सतपुड़ा भवन में ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आग बुझाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों आर्मी, एयरफोर्स, भेल, सीआईएएसएफ, एयरपोर्ट और अन्य से मिली मदद से भी अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
तीन विभाग चपेट में
दरअसल, सतपुड़ा के जिन मंजिलों में आग लगी है वहां मूलतः तीन विभाग हैं- आदिम जाति कल्याण विभाग, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग। जानकारी के अनुसार, तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल में से किसी भी विभाग का टेंडर, प्रैक्योरमेंट संबंधित कोई भी कार्य नहीं होता है। मूलतः यहां स्थापना संबंधित विभागीय कार्य होते हैं।
नरोत्तम मिश्रा पहुंचे सीएम हाउस
एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सीएम हाउस पहुंच गए हैं। सीएम से मीटिंग के बाद कुछ देर में घटना स्थल पहुंचेंगे। बता दें कि सोमवार शाम भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लग गई। इसके बाद बिल्डिंग को खाली कराया गया। जबकि कर्मचारी भागकर बाहर निकले। आग लगने से सरकारी फाइलें जलकर खाक होने की खबर है। मंत्रालय के ठीक सामने सतपुड़ा भवन बना है। इसमें कई सरकारी विभाग के ऑफिस हैं।
राजनीति भी शुरू
आग लगने की घटना के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकारी फाइलों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के के मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- आज प्रियंका गांधी जी ने मप्र में किया चुनावी शंखनाद का आगाज। भ्रष्टाचार की फाइलें आग लगवा कर जलाने का अभियान भी शुरू! सतपुड़ा भवन में आग! 15 दिन पूर्व मैंने भोपाल में संपन्न पत्रकार-वार्ता में इस विषयक आशंका जाहिर की थी कि सरकारी दफ्तरों में आग लगने का अभियान शुरू होगा।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines