शख्स ने भाई की हत्या के शक में भाभी को जिंदा जलाया, रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात

MP के रतलाम जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने भाई की हत्या के शक में भाभी को जिंदा जलाकर मार डाला।

ratlam news woman burnt alive

रतलाम में महिला को जिंदा जलाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

MP Ratlam Crime News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी भाभी को जिंदा जलाकर मार डाला। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

दरअसल, जिले के रिंगनोद थाना अंतर्गत ढोढर चौकी क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी सगी भाभी को जिंदा जला दिया। उसे शक था कि कुछ दिन पहले उसके भाई की हुई मौत में महिला का हाथ है। इसी का बदला लेने के लिए उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

पेट्रोल डालकर लगाई आग

विज्ञापन

ढोढर चौकी में सुरेश बलई नाम के एक व्यक्ति ने अपनी सगी भाभी निर्मला बलई के सिर में रॉड मारकर घायल कर दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दरअसल, सुरेश के बड़े भाई प्रकाश की कुछ दिन पहले सालाखेड़ी में मौत हो गई थी। सुरेश को शक था कि उसके भाई ने आत्महत्या की है, जिसकी वजह भाभी है। बस इसी का बदला लेने के लिए उसने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

विज्ञापन

बताया जाता है कि जब तक महिला जलकर मर नहीं गई, तब तक सुरेश घटना स्थल पर किसी को आने नहीं दिया। थाना प्रभारी रिंगनोद पातीराम डाबरे और ढोढर चौकी प्रभारी नागेश यादव ने घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या के आरोपी सुरेश बलई को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ