हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Madhya Pradesh के राजगढ़ में बोरवेल से निकाली गई बच्ची ने दम तोड़ा, डॉक्टरों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Rajgarh Borewell Rescue Operation: 9 घंटे की जद्दोजहद के बाद बच्ची को बोरवेल से निकाल लिया गया, लेकिन फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Borewell Rescued Girl Died

Rajgarh Borewell Rescue Latest Update: बचाकर भी बच्ची को बचा नहीं पाए, बोरवेल में गिरने से उसका दम घुट गया। डॉक्टरों ने उसे रिवाइव करने की काफी कोशिश की, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। बच्ची ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 25 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 5 साल की माही की मौत हो गई है।

9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे गांव के ही अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर किया गया था, लेकिन दम घुटने की वजह से उसने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। जैसे ही माही की मौत की खबर फैली उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप बदहवासी की हालत में हैं। डॉक्टर, NDRF, SDRF की टीमें भी निराश हैं।

 

ऑक्सीजन देने के बावजूद बच्ची का दम घुट गया

घटना नरसिंहगढ़ तहसील के पिपलिया रसोड़ा गांव की है। मंगलवार शाम को माही खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल में गिर गई थी। जैसे ही परिजनों को घटना का पता चला, चीख पुकार मच गई। आनन फानन में NDRF, SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। करीब 9 घंटे के रेस्क्यू आपॅरेशन के बाद माही को रात ढाई बजे बोरवेल से निकाल लिया गया। बच्ची को सांस लेने में समस्या न हो, इसके लिए बच्ची को ऑक्सीजन दी गई, लेकिन फिर भी उसके गले में सूजन हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया, लेकिन बच्ची की मौत होने जाने से वह भी काफी दुखी हैं।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में पहले बिहार में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। नालंदा जिले के एक गांव में 40 फीट गहरे बोरवेल में 3 साल का बच्चा गिर गया था, जिसे NDRF कर्मियों ने जिंदा बाहर निकाल लिया था। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बचा लिया गया था। एक किसान ने बोरवेल खोदा था, लेकिन उसे खुला छोड़ने की वजह से हादसा हुआ था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola