इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर लगा है। अब तक की जांच में जो सामने आया है, उसके अनुसार सोनम ने भाड़े के गुंडों को बुलाकर अपने पति की हत्या करवाई और फिर शव को खाई में फेंक दिया था। इसके पीछे की वजह सोनम और राज कुशवाहा के बीच संबंध माना जा रहा है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब सोनम राज से प्यार करती थी, तो उसने राजा से शादी क्यों की?
इस हत्याकांड में सोनम सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो साजिश रचने और हत्या करने में शामिल रहे हैं। एक आरोपी ललितपुर का रहने वाला है, जिसका नाम आकाश राजपूत बताया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आकाश ने खुलासा किया कि राज से प्यार करने के बावजूद सोनम राजा से शादी करने को मजबूर हुई। इसके पीछे कारण सोनम के पिता का स्वास्थ्य बताया जा रहा है।
राज से प्यार करती थी लेकिन…
आकाश ने बताया कि सोनम राजा से शादी नहीं करना चाहती थी। वह राज से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी लेकिन पिता ने उसके लिए राजा को पसंद कर लिया था। सोनम को यह डर था कि अगर वह पिता की मर्जी के खिलाफ जाएगी तो उन्हें हार्ट अटैक आ सकता है और उनकी जान भी जा सकती है। खुद सोनम के पिता, देवी सिंह ने बताया था कि उन्हें दिल की बीमारी है और उनका इलाज चल रहा है।
मां को दी थी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम राज से शादी करना चाहती थी और इस बारे में उसने अपनी मां से बात भी की थी, लेकिन मां इसके लिए तैयार नहीं हुईं। इसके पीछे की वजह दोनों की अलग-अलग जाति बताई जा रही है। जब सोनम की मां ने इस रिश्ते से मुंह मोड़ लिया और राजा के साथ रिश्ता तय कर दिया, तो सोनम भड़क गई थी और उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने कहा था कि देखना, मैं उस व्यक्ति (राजा रघुवंशी) के साथ क्या करती हूं। इसका अंजाम सबको भुगतना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : ट्रोलर्स पर पलटवार करने वालीं सृष्टि रघुवंशी कौन हैं? सोनम से क्या रिश्ता, रोते-रोते बनाया नया वीडियो
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या की योजना इंदौर में नंदबाग कॉलोनी के पास सोनम के घर के बगल में स्थित एक कैफे में बनाई गई थी। अब तक की जांच में यह माना जा रहा है कि यह हत्या इसलिए की गई क्योंकि राज से उसकी शादी नहीं हो सकी थी। राज से चैट करते हुए सोनम ने लिखा था कि राजा का उसके पास आना या उसे छूना उसे बिल्कुल पसंद नहीं है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
7 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines