राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उसने पति की हत्या की साजिश खुद रची और उसे अंजाम देने के लिए मेघालय ले गई थी। कहा जा रहा है कि सोनम ने तीन किराए के गुंडों को हायर किया था और लूटपाट के बहाने राजा की हत्या करवाई।
हत्या के पीछे क्या थी डील?
सूत्रों के मुताबिक, सोनम शादी के कुछ ही दिनों बाद से राजा की हत्या की योजना बना रही थी। उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा से वादा किया था कि राजा की हत्या के बाद वे दोनों शादी करेंगे। हालांकि सबसे बड़ी चुनौती थी कि हत्या करेगा कौन?
इसके बाद सोनम ने तीन हत्यारों को हायर किया। वे पहले ही शिलांग पहुंच गए थे और राजा व सोनम के होटल से मात्र एक किलोमीटर दूर रुके हुए थे। सोनम लगातार उनके संपर्क में थी।
कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 मई को सोनम ने राजा को कोरसा की पहाड़ियों की सैर के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गई। वहां पहुंचकर उसने थकान का बहाना बनाया और पीछे रह गई। इसी दौरान तीनों हत्यारों ने राजा पर हमला कर दिया। सूत्रों का दावा है कि सोनम ने इन हत्यारों को 20 लाख रुपये देने का वादा किया था।
पुलिस को कैसे मिला सुराग?
एक टूरिस्ट गाइड की सूचना से पुलिस को अहम सुराग मिला। गाइड ने बताया कि सोनम और राजा के साथ तीन अन्य व्यक्ति भी थे, जो लगातार हिंदी में बात कर रहे थे। चूंकि गाइड को हिंदी नहीं आती थी, इसलिए वह बातचीत को समझ नहीं पाया, लेकिन उसने पुलिस को इन अजनबियों के बारे में बताया। यही बयान आगे की जांच में बड़ी कड़ी बना।
मेघालय पुलिस को राजा रघुवंशी का शव 3 जून को खाई में मिला था। तब पुलिस ने अंदेशा जताया था कि राजा की हत्या की गई है, ये कोई दुर्घटना नहीं है। इसके बाद जब पुलिस ने जांच तेज की तो पता चला कि इसमें इंदौर से जुड़े लोग ही हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस इंदौर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी करती, उसी रात सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बरामद हो गई थी। उसने खुद ही अपने भाई से संपर्क किया था।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines